Details
पिंजरा मछली पालन : अधिक लाभ के लिए करें इस विधि का प्रयोग
Author : Soumya Priyam

मछली की खपत बढ़ने के कारण मछली पालन में रोजगार के भरपूर अवसर हैं। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से भी कई योजनाएं शुरू की गई हैं। मछली पालन के लिए इन दिनों कई तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। जिनमें पिंजरा मछली पालन भी शामिल है। केरल एवं कर्नाटक में बड़े पैमाने पर पिंजरा मछली पालन किया जा रहा है। इस विधि से मछली पालन के कई फायदे हैं। आइए पिंजरा मछली पालन पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
क्या है पिंजरा मछली पालन?
-
पिंजरा मछली पालन को केज फिशिंग एवं फिनफिश प्रोडक्शन भी कहा जाता है।
-
इस प्रक्रिया में मछलियों का पालन पिंजरे में किया जाता है।
-
यह 2 तरह से किया जाता है। पहले तरीके में पिंजरा पानी में एक जगह पर स्थिर रहता है। वहीं दूसरे तरीके में पिंजरा पानी में तैरता रहता है।
कैसे करें पिंजरा मछली पालन?
-
स्थिर पिंजरा विधि के लिए पानी की गहराई करीब 5 मीटर होनी चाहिए।
-
तैरने वाले पिंजरों के लिए पानी की गहराई 5 मीटर से अधिक होनी चाहिए।
-
पिंजरा करीब 2.5 मीटर लम्बा, 2.5 मीटर चौड़ा और 2 मीटर गहरा होना चाहिए।
-
इस पिंजरे में मछलियों के बीज के साथ दाने (मछलियों का चारा) डालें।
-
मछलियों के बड़े होने के बाद मछलियों को पिंजरे से निकालें और पिंजरे में फिर मछलियों से बीज डालें।
सी वीड्स से होगी अतिरिक्त कमाई
-
सी वीड्स की मांग बाजार में बढ़ती जा रही है।
-
बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए मछली पालक इससे अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।
-
इसके लिए मछलियों के पिंजरे के आस-पास सी वीड्स लगाएं।
-
मछलियों के पिंजरे के आस-पास लगे सी वीड्स की वृद्धि तेजी से होती है।
क्या है पिंजरा मछली पालन के फायदे?
-
मछलियों का बेहतर विकास होता है।
-
मछलियां जल्दी बड़ी होती हैं।
-
कम समय में मछली पालक अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
-
मछलियों के चोरी होने का खतरा नहीं होता है।
-
मछलियों को बाहर निकालने में भी आसानी होती है।
यह भी पढ़ें :
-
बायोफ्लॉक तकनीक के द्वारा कम जगह में मछली पालन की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी पिंजरा मछली पालन के द्वारा अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
17 Likes
20 September 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App