पोस्ट विवरण
सुने
फूल
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

फूलों की खेती से मिलेगी मुनाफे की खुशबू

फूलों की खेती से मिलेगी मुनाफे की खुशबू

फूलों का नाम सुनते ही हमारा मन खुशी से भर उठता है। रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू तो सभी को पसंद है। विभिन्न समारोहों की सजावट हो या धार्मिक कार्यक्रम, फूलों के बिना सभी काम अधूरे हैं। फूलों की मांग बढ़ने के कारण इसकी खेती करने वाले किसान कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप भी करना चाहते हैं फूलों की खेती तो इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां होना आवश्यक है। आइए फूलों की खेती की शुरुआत एवं अन्य जानकारियों पर विस्तार से चर्चा करें।

फूलों की खेती में अधिक मुनाफा कैसे प्राप्त करें?

  • पारम्परिक फसलों की तुलना में फूल जल्दी तैयार हो जाते हैं।

  • फूलों की खेती में कम लागत होती है।

  • फूलों वाले पौधों में कीटों का प्रकोप कम होता है।

किन फूलों की होती है अधिक मांग?

  • गुलाब, गेंदा, करनेशन, ग्लेडियोलस, रजनीगंधा, अड़हुल, कमल, लीली, आदि फूलों की मांग अधिक होती है।

फूलों की खेती की कैसे करें शुरुआत?

  • फूलों की खेती शुरू करने से पहले अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से सम्पर्क करें।

  • फूलों की खेती से जुड़े प्रशिक्षण में शामिल हों।

  • फूलों की खेती की में आने वाली समस्याओं एवं उनके निवारण के लिए फूलों की खेती करने वाले किसानों से मिलें।

  • मौसम के अनुसार फूलों का चयन करें।

  • बाजार में अधिक मांग होने वाली फूलों की खेती करें।

  • विभिन्न फूलों के लिए उपयुक्त मिट्टी, जलवायु, उन्नत किस्में, खेत की तैयारी, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, आदि की जानकारियां प्राप्त करें।

  • फूलों की खेती में आने वाली लागत एवं होने वाले मुनाफे की जानकारी प्राप्त करें।

  • कई बार फूलों की खेती पॉलीहाउस में की जाती है। इसलिए पॉलीहाउस में खेती की जानकारी भी प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठाते हुए फूलों की खेती से अधिक मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

15 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ