पोस्ट विवरण
सुने
गोभी
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

फूलगोभी की अधिक पैदावार देने वाली किस्म

फूलगोभी की अधिक पैदावार देने वाली किस्म

'कॉलीफ्लॉवर सिजेंटा' फूलगोभी की एक बेहतरीन किस्म है। इस किस्म के पौधे मजबूत होते हैं। इस किस्म के गोभी के फूल दही की तरह सफेद रंग के होते हैं। यह किस्म गर्मी के प्रति सहनशील है। आइए इस किस्म की विषेशताओं एवं इसकी खेती पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

बुवाई का उपयुक्त समय

  • इस किस्म की खेती रबी, खरीफ एवं जायद सभी मौसम में की जा सकती है।

  • रबी मौसम में खेती के लिए सितंबर से मध्य दिसंबर इसकी बुवाई की जाती है।

  • खरीफ मौसम में खेती के लिए इसकी बुवाई मार्च से जून एवं जुलाई से अगस्त महीने में करें।

  • जायद मौसम में इसकी बुवाई मार्च से मई महीने के बीच करें।

बीज की मात्रा एवं बीज उपचारित करने की विधि

  • प्रति एकड़ भूमि में खेती करने के लिए 100 से 120 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है।

  • प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम या थीरम से उपचारित करें।

उपयुक्त मिट्टी

  • बेहतर पैदावार के लिए इसकी खेती रेतीले मिट्टी में करनी चाहिए।

खेत की तैयारी

  • सबसे पहले खेत में 1 बार गहरी जुताई करें।

  • इसके बाद 3 से 4 बार हल्की जुताई करें।

  • जुताई के बाद पाटा लगा कर खेत को समतल बनाएं।

उर्वरक प्रबंधन

  • प्रति एकड़ भूमि में 40 टन अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं।

  • गोबर की खाद की जगह कम्पोस्ट खाद का भी प्रयोग कर सकते हैं।

  • इसके अलावा प्रति एकड़ भूमि में 50 किलोग्राम एस.एस.पी. खाद एवं 50 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश (एम.ओ.पी. खाद) मिलाएं।

  • इसके अलावा खेत तैयार करते समय 50 किलोग्राम यूरिया मिलाएं।

  • बुवाई के 10 दिनों बाद खेत में 100 किलोग्राम यूरिया का प्रयोग करें।

  • बुवाई के 20 दिनों बाद 50 किलोग्राम डीएपी, 50 किलोग्राम एनपीके 10:26:26 एवं 800 ग्राम बोरॉन मिलाएं।

  • बुवाई के 30 दिन बाद 75 किलोग्राम एनपीके 10:26:26 और 25 किलोग्राम यूरिया का प्रयोग करें।

बुवाई की विधि

  • नर्सरी में तैयार किए गए पौधों की रोपाई पक्तियों में करें।

  • सभी पक्तियों के बीच 60 सेंटीमीटर की दूरी रखें।

  • पैधों से पौधों के बीच की दूरी 30 से 45 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

पैदावार

  • प्रति एकड़ भूमि से 12 से 18 क्विंटल तक पैदावार होती है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक मित्र फूलगोभी की इस किस्म की खेती कर के अच्छा मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

10 Likes
4 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ