पोस्ट विवरण
सुने
रोग
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

फसलों को झुलसा रोग से बचाने के सटीक उपाय

फसलों को झुलसा रोग से बचाने के सटीक उपाय

फसलों में होने वाले घातक रोगों में झुलसा रोग भी शामिल है। इस रोग से गेहूं, आलू, बैंगन, सरसों, टमाटर, धान, कपास, जौ, आदि कई फसलें प्रभावित होती हैं। यह एक फफूंद जनित रोग है। इस रोग के जीवाणु लम्बे समय तक मिट्टी में जीवित रहते हैं। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम झुलसा रोग के लक्षण एवं इस पर नियंत्रण के तरीकों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

झुलसा रोग के लक्षण

  • इस रोग के होने पर पत्तियां ऊपर से नीचे की तरफ सूखने लगती हैं।

  • प्रभावित हिस्सों पर भूरे रंग के धब्बे उभरने लगते हैं।

  • रोग बढ़ने पर फल सिकुड़ने एवं सूखने लगते हैं।

झुलसा रोग पर नियंत्रण के तरीके

  • इस रोग से बचने के लिए फसल चक्र अपनाएं।

  • इस रोग से प्रभावित क्षेत्रों का पानी अन्य खेतों में न लगाएं।

  • बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 4 ग्राम ट्राइकोडरमा से उपचारित करें।

  • इस रोग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित पौधों को नष्ट कर दें।

  • इस रोग पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 25 से 30 ग्राम देहात फुल स्टॉप मिला कर छिड़काव करें।

  • इसके अलावा प्रति लीटर पानी में 3 ग्राम एंट्राकोल नामक दवा मिला कर भी छिड़काव कर सकते हैं। प्रति एकड़ भूमि में 250 से 300 ग्राम की दर से दवा का छिड़काव करें।

  • मैंकोज़ेब 0.2 प्रतिशत का छिड़काव करने से भी इस रोग से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

12 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ