पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

फसलों की कटाई के लिए कुछ बेहतरीन कृषि यंत्र

फसलों की कटाई के लिए कुछ बेहतरीन कृषि यंत्र

बेहतर फसल प्राप्त करने के लिए फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक किसानों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। बात करें फसलों की कटाई की तो फसलों की कटाई के के लिए बाजार में कई तरह के कृषि यंत्र उपलब्ध हैं। विभिन्न कृषि यंत्रों के द्वारा फसलों की कटाई करने से समय की बचत होती है। केवल इतना ही नहीं कटाई में मजदूरों पर होने वाले खर्च में भी कमी आती है। यदि आप भी फसलों की कटाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कृषि यंत्रों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

विभिन्न फसलों की कटाई के लिए कुछ प्रमुख कृषि यंत्र

  • फसल कटाई मशीन : इस मशीन में रीपिंग एवं बेलर पार्ट लगे होते हैं। इसके द्वारा धान की कटाई बहुत आसानी से की जा सकती है। धान की फसल के अलावा चारे वाली फसलों की कटाई के लिए भी यह कृषि यंत्र उपयुक्त है।

  • अनाज कटाई मशीन : इस कृषि यंत्र के द्वारा खाने योग्य चोकर, अनाज वाली फसलें एवं फलों के बीज की कटाई आसानी से की जा सकती है। मुख्य रूप से इसका उपयोग गेहूं, धान, सोयाबीन, मक्का, आदि की कटाई के लिए किया जाता है।

  • जड़ फसल कटाई मशीन : इस कृषि यंत्र के द्वारा भूमि के अंदर होने वाली फसलों जैसे चुकंदर, आलू, प्याज, आदि की खुदाई आसानी से की जा सकती है।

  • थ्रेशर : विभिन्न फसलों की कटाई के लिए थ्रेशर का इस्तेमाल भी किया जाता है। मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल अनाज को डंठल से अलग करने के लिए किया जाता है।

  • सब्जी कटाई मशीन : यह एक ऐसा कृषि यंत्र है जिसके द्वारा सब्जियों वाली फसलों जैसे टमाटर, बैंगन, आदि की कटाई की जाती है। इस मशीन के द्वारा सब्जियों की कटाई आसानी से एवं कम समय में की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

7 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ