पोस्ट विवरण
सुने
मछली पालन
योजनाएं
किसान योजना
16 Sep
Follow

फिश सीड फैक्ट्री लगाने पर मिलेगी 25 लाख तक सब्सिडी

फिश सीड फैक्ट्री लगाने पर मिलेगी 25 लाख तक सब्सिडी

मछली पालन से किसानों की आय में आसानी से बढ़ोतरी हो सकती है। कई क्षेत्रों में यह आजीविका का मुख्य साधन है। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाओं की शुरुआत की गई है। इस क्रम में अब फिश सीड फैक्ट्री लगाने पर 25 लाख तक सब्सिडी देने की शुरुआत की गई है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

फिश सीड फैक्ट्री लगाने पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

  1. फिश सीड फैक्ट्री लगाने वाले विभिन्न वर्ग के आवेदकों के लिए अलग-अलग सब्सिडी तय की गई है।
  2. सामान्य वर्ग के व्यक्तियों को कुल लागत की 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
  3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को होने वाले कुल लागत का 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
  4. अधिकतम 25 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

फिश सीड फैक्ट्री पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए कैसे करें आवेदन?

  1. सब्सिडी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको मत्स्य कृषक जिला अधिकारी या क्षेत्रीय अधिकारी से आवेदन करना होगा।
  2. इसके तहत आपको फिश सीड फैक्ट्री यानी हैचरी निर्माण में आने वाली लागत का प्रोजेक्ट बनाकर देना होगा।
  3. इसके साथ आपको आवश्यक दस्तावेजों को भी जमा करना होगा।
  4. आवेदन करने के बाद मत्स्य विभाग यह जांच करेगा की आप सब्सिडी प्राप्त करने के पात्र हैं या नहीं।
  5. जांच के बाद सब सही होने पर विभाग की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी।

फिश सीड फैक्ट्री पर सब्सिडी के लिए आवेदन करने के लिए नियम एवं शर्तें

  1. आवेदकों को अपने नाम से 2 हेक्टेयर से अधिक जमीन के दस्तावेज जमा करने होंगे।
  2. जमीन के खसरा एवं नक्शा संबंधित दस्तावेज जमा करना होगा।
  3. प्रति वर्ष 2 हेक्टेयर जलक्षेत्र से 10 मिलियन फ्राई मत्स्यबीज का उत्पादन करना होगा।
  4. आवेदक को हैचरी, नर्सरी पौंड, ब्रुडर पौंड, ओवर हेड टैंक, संवर्धन पौंड, पानी और लाइट की उपयुक्त व्यवस्था करनी होगी।
  5. आवेदक को मत्स्य विभाग के द्वारा तय किए गए सरकारी मूल्य पर मछली का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

54 Likes
6 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ