पोस्ट विवरण
सुने
कृषि तकनीक
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

पौधों को सहारा देने के क्या हैं फायदे?

पौधों को सहारा देने के क्या हैं फायदे?

अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए किसान क्या कुछ नहीं करते हैं। कई प्रयासों के बावजूद कभी-कभी पौधों का सही विकास नहीं होता या फसलों की गुणवत्ता में कमी आ जाती है। ऐसी स्थिति में यदि आप सब्जियों की खेती कर रहें तो पौधों को सहारा देना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यदि आप पौधों को सहारा देने के लाभ से अवगत नहीं हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से पौधों को सहारा देने के फायदों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पौधों को सहारा देने के फायदे

  • पैदावार में वृद्धि : कई बार पौधे बिना सहारे के टूटने लगते हैं या पौधों का उचित विकास नहीं हो पाटा है। ऐसे में पौधों को सहारा देना आवश्यक है। इससे पौधा का उचित विकास भी होगा और फसलों की पैदावार में वृद्धि भी होगी।

  • रोग एवं कीटों से बचाव : कई बार मिट्टी के द्वारा पौधों में कुछ रोगों एवं कीटों का प्रकोप होता है।  पौधों को सहारा देने से पौधों की शाखाएं, पत्तियां एवं फल जमीन के संपर्क में कम आते हैं। फलस्वरूप मृदा जनित रोग एवं कीटों का प्रकोप कम होता है।

  • उच्च गुणवत्ता की फसल : कीट एवं रोगों का प्रकोप कम होता है। जिसका सीधा असर फसलों की गुणवत्ता पर होता है।

  • धूप से संपर्क : जमीन पर फैलने के कारण पौधों एवं मिट्टी को उचित मात्रा में धूप नहीं मिल पाता है। धूप की कमी होने से पौधों के विकास में बाधा आती है। पौधों को उचित मात्रा में धूप मिल सके इसलिए जरूरी है कि पौधों को सहारा दिया जाए।

  • कम क्षेत्र में अधिक पौधे : कई पौधे लताओं की तरह फैलते हैं। यदि उन्हें सहारा नहीं दिया गया तो लताएं जमीन की सतह पर फैलने लगती हैं। लकड़ी का सहारा देने से बेलियां ऊपर की तरफ बढ़ने लगती हैं। जिससे कम क्षेत्र में अधिक पौधे लगाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

  • विभिन्न फसलों में प्लास्टिक मल्चिंग के प्रयोग से होने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे आधी से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा कर बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

22 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ