पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

पावर टिलर : मशीन एक, काम अनेक

पावर टिलर : मशीन एक, काम अनेक

इन दिनों बैल से खेती करने का चलन धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। अब कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ही बैल के द्वारा कृषि कार्य किए जाते हैं। बैल की जगह अब आधुनिक कृषि यंत्रों ने ले ली है। बात करें सबसे महत्वपूर्ण कृषि कार्य की तो खेत की जुताई का कृषि में एक महत्वपूर्ण स्थान है। यदि खेत की अच्छी तरह जुताई नहीं की गई तो बीज के अंकुरण, जड़ों के विकास एवं पौधों की बढ़वार में बाधा आती है। फलस्वरुप फसल की पैदावार कम हो जाती है। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। जुताई के कार्य को आसान बनाने के लिए इन दिनों बाजार में कई तरह के आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध हैं। इनमें पावर टिलर भी शामिल है। आइए पावर टिलर पर विस्तार से जानकारी करें।

क्या है पावर टिलर?

  • पावर टिलर एक आधुनिक कृषि यंत्र है जिससे कई तरह की कृषि कार्यों को आसानी से किया जा सकता है।

  • पावर टिलर के द्वारा खेत की जुताई, निराई, सिंचाई, फसल की कटाई, आदि कृषि कार्य किए जा सकते हैं।

पावर टिलर के द्वारा किए जाने वाले कृषि कार्य

  • पावर टिलर कृषि यंत्र खेत की जुताई से फसल की कटाई तक कई कृषि कार्यों को आसान बनाता है।

  • कृषि यंत्र में पानी का पंप जोड़कर तालाब, पोखर, नदी आदि से पानी निकाला जा सकता है।

  • रोटरी को उल्टा करके इस यंत्र से खेत में मेड़ तैयार किए जा सकते हैं।

  • खेत में क्यारियों एवं मेड़ों के बीच जुताई कर के खरपतवारों पर नियंत्रण किया जा सकता है।

  • इसके द्वारा क्यारियों एवं मेड़ों के बीच मिट्टी चढ़ाने में भी आसानी होती है।

  • पावर टिलर मशीन में सीड ड्रिल मशीन लगाकर बीज की बुवाई आसानी से की जा सकती है।

  • इसमें थ्रेसर लगाकर फसल की कटाई की जा सकती है।

पावर टिलर के लाभ

  • पावर टिलर मशीन में कई अन्य कृषि यंत्रों को जोड़कर अनेक कृषि कार्य किए जा सकते हैं।

  • पावर टिलर ट्रैक्टर की तुलना में बहुत हल्का और चेन रहित होता है।

  • इस यंत्र को चलाना भी बहुत आसान है।

  • पावर टिलर को पेट्रोल एवं डीजल दोनों से चलाया जा सकता है।

  • समय एवं मजदूरों पर होने वाले खर्च में कमी आती है।

  • हल्की होने के कारण इस मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसानी होती है।

  • इसके रखरखाव में भी अधिक खर्च नहीं होता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

21 Likes
5 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ