पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

पावर टिलर: बुवाई से कटाई तक के काम को बनाए आसान

पावर टिलर: बुवाई से कटाई तक के काम को बनाए आसान

कृषि में मशीन औद्योगीकरण वर्तमान में कृषि कार्यों को आसान बनाने के लिए एक बड़ी मदद बनकर सामने आई है। इन मशीनों ने न केवल कृषि कार्यों को आसान बनाया है, बल्कि घंटों समय लेने वाले कामों में समय और लगने वाली मेहनत को भी कम किया है। हमारी आज की श्रेणी में हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसी ही एक मशीन जो बुवाई से लेकर कटाई तक के कार्यों के लिए प्रयोग की जा सकती है। इस मशीन को पावर टिलर के नाम से जाना जाता है। पावर टिलर एक बहुमुखी प्रतिभा वाली मशीन है और यह खेत के कार्यों के अलावा मेड़ बनाने और तालाब, नदियों से पानी निकालने के लिए भी उपयोगी है। पावर टिलर की विशेषताओं से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।

पावर टिलर मशीन की विशेषताएं

  • पावर टिलर ट्रैक्टर की अपेक्षा हल्का और चेन रहित होता है। जिसके कारण इसे चलाना बहुत आसान होता है।

  • यह मशीन डीजल चालित और पेट्रोल चालित दोनों प्रकारों में आती है।

  • यह मशीन खेत के कोनो-कोनो तक जुताई कर सकती है, जहां ट्रैक्टर से जुताई करना संभव नहीं हो पाता है।

  • मशीन में थ्रेसर या बीज ड्रिल मशीन जोड़ कर फसल की कटाई और बुवाई की जा सकती है।

  • पावर टिलर क्यारी बनाने, मेड़ बनाने और गन्ने में मिट्टी चढ़ाने जैसे कार्यों के लिए भी उपयोगी है।

  • यह मशीन खरपतवारों को खेत से अलग करने के लिए उपयोगी है।

  • खेत में सिंचाई करने के साथ रीपर, कल्टीवेटर को भी मशीन के साथ जोड़ा जा सकता है।

  • मशीन विभिन्न आकार के अनुसार 6 एचपी पावर से 14 एचपी पावर तक की क्षमता में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ