पोस्ट विवरण
सुने
पालक
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

पालक की कुछ बेहतरीन किस्में

पालक की कुछ बेहतरीन किस्में

हरी एवं पत्तेदार सब्जियों में पालक का एक प्रमुख स्थान है। कई पोषक तत्वों से भरपूर पालक हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। पालक में आयरन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। जो हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक है। अगर आप भी करना चाहते हैं पालक की खेती तो इसकी कुछ उन्नत किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस पोस्ट में माध्यम से हम पालक की कुछ बेहतरीन किस्मों की जानकारी प्राप्त करें।

पालक की कुछ बेहतरीन किस्में

  • पूसा हरित : इस किस्म के पौधों की पत्तियां बड़ी एवं गहरे हरे रंग की होती है। सितंबर-अक्टूबर में बुवाई के लिए यह उपयुक्त किस्म है। पर्वतीय क्षेत्रों में इसकी बुवाई पूरे साल की जा सकती है। यह अधिक पैदावार देने वाली किस्मों में शामिल है। इस किस्म के पौधे में फूल देर से आते हैं। इसलिए एक बार बुवाई के बाद कई बार फसल की कटाई की जा सकती है।

  • पंजाब ग्रीन : यह किस्म पंजाब एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में खेती के लिए उपयुक्त है। इस किस्म की पत्तियां चमकीले हरे रंग की होती हैं। बीज की रोपाई के करीब 30 दिनों बाद फसल की पहली कटाई की जा सकती है। एक बार बीज की बुवाई करने पर 6 से 8 बार तक फसल की कटाई आसानी से कर सकते हैं। अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए इस किस्म का चयन करें। प्रति एकड़ खेत से 14 से 16 टन तक पैदावार होती है।

  • जोबनेर ग्रीन : इस किस्म की खेती हल्की छारीय भूमि में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है। इस किस्म की पत्तियां आकार में बड़ी, चौड़ी एवं गहरे हरे रंग की होती हैं। बीज की बुवाई के करीब 40 दिनों बाद फसल की पहली कटाई की जा सकती है। प्रति एकड़ खेत से 12 टन तक पैदावार होती है।

  • पंजाब सिलेक्शन : इस किस्म की पत्तियां हरे रंग की, पतली एवं लंबी होती हैं। पौध के तने हल्के जामुनी रंग के नजर आते हैं। पत्तों का स्वाद हल्का खट्टा होता है। बुवाई के 40 दिनों बाद फसल की पहली कटाई की जा सकती है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर 10 से 12 टन तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।

इन किस्मों के अलावा हमारे देश में पालक की कई अन्य किस्मों की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। जिनमें अर्का अनुपमा, पूसा ज्योति, ऑल ग्रीन, हिसार सिलेक्शन 23, पूसा भारती, हाइब्रिड एफ 1, आदि किस्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी पहुंच सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

15 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ