पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

ऑटोनोमस ट्रैक्टर : जुताई से बुवाई तक खुद करेगा सारे काम, जानें विशेषताएं

ऑटोनोमस ट्रैक्टर : जुताई से बुवाई तक खुद करेगा सारे काम, जानें विशेषताएं

एक नामी कंपनी 'जॉन डियर' ने हाल ही में खुद से चलने वाला एक जॉन डियर प्रदर्शित किया है। हालांकि बाजार में अभी यह ट्रैक्टर उपलब्ध नहीं है। अभी इस ट्रेक्टर का परीक्षण किया जा रहा है। सफल परीक्षण के बाद यह बहार में उपलब्ध होगा। सफल परीक्षण के कुछ ही वर्षों बाद यह ट्रेक्टर भारतीय बाजारों में भी लाया जा सकता है। इस स्वचालित ट्रैक्टर के आने से निश्चित ही विभिन्न कृषि कार्यों में बहुत आसानी होगी। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम ऑटोनोमस ट्रैक्टर पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

क्या है ऑटोनोमस ट्रैक्टर?

  • यह विदेशी कंपनी जॉन डियर के द्वारा तैयार किया गया एक आधुनिक ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में छह कैमरे लगे हैं। इन कमरों का इस्तेमाल कर के ट्रैक्टर खुद ही वातावरण का अनुमान लगा कर आगे का रास्ता तय करता है।

  • यह स्वचालित ट्रैक्टर खुद ही निर्धारित किए गए खेत में जुताई एवं बीज की बुवाई कर सकता है।

ऑटोनोमस ट्रैक्टर की विशेषताएं

  • किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑटोनोमस ट्रैक्टर को नए निर्देश दे सकते हैं। जिनमें ट्रैक्टर को दूसरे खेत में भेजना, काम रोकना, मशीन को खेत से वापस आने का निर्देश देना, आदि शामिल है।

  • यह विश्व का अहले स्वचालित ट्रैक्टर होगा। इस ट्रैक्टर को चलाने के लिए किसी व्यक्ति की आवश्यकता नहीं होगी।

  • किसान इस ट्रैक्टर को अपने स्मार्ट फोन से नियंत्रित कर सकते हैं।

  • खेत की जुताई एवं बीज की बुवाई के समय आने वाली बाधा को यह ट्रैक्टर खुद ही हटा सकता है।

  • ऊंचे-नीचे, पथरीले रास्तों पर भी यह चल सकता है।

  • खेत की जुताई एवं बीज की बुवाई के लिए श्रमिकों की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गए जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों  रहें देहात से।

7 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ