बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान निवार की रफ़्तार में तमिलनाडु के तट से टकराने के बाद कमी आई है। इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, कराईकल, चेन्नई के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है। तूफान की गति में कमी आने के कारण तूफान अब पहले की तरह खतरनाक नहीं रहा। लेकिन कई राज्यों में लगातार 3 दिनों से तेज हवा के साथ हो रही मूसलाधार वर्षा थमने का नाम नहीं ले रही। एहतियात के तौर पर मछुआरों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
बात करें निवार तूफान से होने वाले नुकसान की तो नुकसान की बहुत ज्यादा खबरे नहीं आ रही हैं। तमिलनाडु के करीब 1.45 लाख लोगों को सुरक्षित शिविर में पहुंचाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में कई फीट तक पानी भर गया है। चेन्नई हवाई अड्डे और मेट्रो की सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद किया गया।
तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, सिक्किम, मणिपुर, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में निवार चक्रवाती तूफान के कारण मौसम में बदलाव होगा और ठंड बढ़ेगी।
27 नवंबर 2020 : रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल एवं आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा जारी रहेगी। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, रायलसीमा, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ गरज भी सुनाई देगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली में शीत लहार की संभावना है। पूर्वी-मध्य अरब सागर, उत्तरी महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ क्षेत्रों में तेह हवा चल सकती है। हवा की गति 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
28 नवंबर 2020 : तटवर्ती आंध्र प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। केरल, माहे, आंध्र प्रदेश, यानम, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ गरज भी सुनाई दे सकती है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली में शीतलहर चल सकती है।
29 नवंबर 2020 : अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के विभिन्न क्षेत्रों में बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दे सकती है। उत्तरी राजस्थान में ठंड हवाएं चलने के आसार हैं। दक्षिणी अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions