पोस्ट विवरण
सुने
उर्वरक
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

नैनो यूरिया : केवल आधे लीटर दवा से होगी एक बोरी खाद की पूर्ति

नैनो यूरिया : केवल आधे लीटर दवा से होगी एक बोरी खाद की पूर्ति

फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने नैनो यूरिया उर्वरक तैयार किया है। इफको के अनुसार नैनो यूरिया की 500 मिलीलीटर कम से कम 1 बोरी यूरिया के बराबर होगी। जिसका सीधा असर किसानों की लागत पर होगा। यानी अब किसान कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। आइए नैनो यूरिया पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

क्या है नैनो यूरिया?

  • नैनो यूरिया एक ऐसा उर्वरक है जिससे तरल रूप में तैयार किया गया है।

  • यह बहुत छोटे आकार में एवं ज्यादा क्षमता के साथ तैयार किया गया उर्वरक है।

नैनो यूरिया प्रयोग करने के फायदे

  • इफको के द्वारा किए गए दावे के अनुसार फसलों में नैनो यूरिया प्रयोग करने के कई फायदे हैं।

  • फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होती है।

  • किसानों की लागत में कमी आती है।

  • यह भूमिगत जल की गुणवत्ता सुधारने में सहायक है।

  • जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह उत्पाद ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में सहायक है।

  • तरल रूप में होने के कारण इस्तेमाल में सुविधा होगी।

  • फसलों में पोषक तत्वों की गुणवत्ता में सुधार होगा।

  • सामान्य यूरिया वाले उर्वरकों की तुलना में नैनो यूरिया के भंडारण में आसानी होगी।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए नैनो यूरिया का प्रयोग के प्रयोग से फसलों की पैदावार में वृद्धि प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

37 Likes
6 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ