पोस्ट विवरण
सुने
फल
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

नाशपाती की बेहतरीन किस्में

नाशपाती की बेहतरीन किस्में

नाशपाती में कई तरह के विटामिन एवं खनिज तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके आयरन से भरपूर होने के कारण इसके सेवन से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। नाशपाती के फल खाने में मीठे, स्वादिष्ट एवं कुरकुरे होते हैं। इसकी खेती पहाड़ी क्षेत्रों के साथ तराई क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम नाशपाती की बेहतरीन किस्मों की जानकारी प्राप्त करें।

नाशपाती की खेती का उपयुक्त समय

  • नाशपाती के पौधों को लगाने के लिए जनवरी महीना सर्वोत्तम है।

नाशपाती की कुछ बेहतरीन किस्में

  • अर्ली चाईना : यह नाशपाती की अगेती किस्मों में शामिल है। इस किस्म में फल आकार में छोटे एवं गोल होते हैं। फलों का स्वाद मीठा होता है। इस किस्म की भंडारण क्षमता बहुत अधिक नहीं होती है। जून महीने में फल पक कर तुड़ाई के लिए तैयार हो जाते हैं।

  • रेड बारटलैट : इस किस्म के फल मध्यम आकार के होते हैं। गूदा सफेद, नरम, रसीला, कुरकुरा एवं खुशबूदार होता है। इसकी खेती मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है। इसके फल जुलाई महीने में पक कर तैयार हो जाते हैं। व्यापारिक दृष्टि से इस किस्म की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

  • फ्लेमिश ब्यूटी : इस किस्म के फल बड़े आकार के एवं गोल होते हैं। खाने में स्वादिष्ट फल बाहर से देखने में पीले रंग के होते हैं और उस पर हल्के लाल रंग बिंदु बने होते हैं। पौधों की शाखाएं नीचे की तरफ झुकी होती हैं। फल सितंबर महीने में पक कर तैयार हो जाते हैं।

  • काश्मीरी नाशपाती : इस किस्म के फल छोटे आकार के एवं हरे रंग के होते हैं। पकने के बाद फल पीले रंग के होते हैं। फलों का गूदा सफेद, खुशबूदार, मीठे एवं रसीले होते हैं।

इन किस्मों के अलावा हमारे देश में कई अन्य किस्मों की खेती भी प्रमुखता से की जाती है। जिनमें पत्थर नाख, स्टारक्रिमसन, लेक्सटन सुपर्ब, कीफर, विक्टोरिया, पंत पियर 3, आदि किस्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

3 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ