Details
मूंग की फसल में फूल एवं फलियों की संख्या बढ़ाने के सटीक उपाय
Author : Surendra Kumar Chaudhari

मूंग कम समय में अधिक पैदावार देने वाली फसलों में शामिल है। गेहूं की कटाई के बाद ज्यादातर किसान अधिक मुनाफे के लिए मूंग की खेती करते हैं। अगर आप भी कर रहे हैं मूंग की खेती तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप मूंग के पौधों में फूलों एवं फलियों की संख्या बढ़ाने के तरीके जान सकते हैं।
सिंचाई :
-
अच्छी फसल के लिए सही समय पर सिंचाई करना सबसे महत्वपूर्ण है। यदि आप भारी मिट्टी में मूंग की खेती कर रहे हैं तो फसल को चार सिंचाई की आवश्यकता होती है। वहीं हल्की मिट्टी में 5 बार सिंचाई करें। बात करें सही समय की तो बुवाई के समय पहली सिंचाई करें। पौधों में 4-5 पत्तियां आने के बाद दूसरी सिंचाई करें। पौधों में शाखाएं बनने के समय तीसरी सिंचाई करें। इस समय सिंचाई करने से पौधों का विकास अच्छा होता है। इसके कुछ दिनों बाद पौधों में चौथी बार सिंचाई करें। इससे पौधों में फूलों की संख्या बढ़ती है।
खरपतवार प्रबंधन :
-
खरपतवार की अधिकता से पौधों को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। इसलिए खेत में खरपतवार पर नियंत्रण करना आवश्यक है। इसके लिए आप कुछ समय के अंतराल पर निराई-गुड़ाई करें।
पोषक तत्वों की पूर्ति :
-
पौधों में फूल एवं फलियों की संख्या बढ़ाने के लिए 15 लीटर पानी में 2 मिलीलीटर देहात फ्रूट प्लस मिलाकर छिड़काव करें।
-
पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए 30 लीटर पानी में 10 ग्राम एजीवाइटल मिलाकर छिड़काव करें। एजीवाइटल के प्रयोग से फसलों में आयरन, बोरोन, मैंगनीज, कॉपर, जिंक और मॉलीबेड़नुम की पूर्ति होती है।
-
इसके अलावा आप मूंग की फसल में देहात नैनो रेड का भी प्रयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
-
मूंग की फसल को गिडार कीट से बचाने के तरीके यहां से देखें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इन तरीकों को अपनाकर मूंग की फसल में फूल एवं फलों की संख्या में वृद्धि कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
16 Likes
2 Comments
6 May 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App