पोस्ट विवरण
सुने
मूंगफली
मूँगफली
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मूंगफली के बीज की खरीदारी का है सही समय, रखें इन बातों का ध्यान

मूंगफली के बीज की खरीदारी का है सही समय, रखें इन बातों का ध्यान

बरसात के आते ही खेतों में मूंगफली की बुवाई होने लगती है। जिसके लिए बीजों की खरीदारी रबी की फसल कटने के तुरंत बाद ही शुरू हो जाती है। बाजार में मूंगफली के बीज कई किस्मों में उपलब्ध होते हैं। जिनकी खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मूंगफली के अलग-अलग किस्मों के बीजों की खेती अलग जलवायु, उर्वरक प्रबंधन, मिट्टी और बीज उपचार के आधार पर की जाती है। अगर आप भी कर रहे हैं मूंगफली की खेती तो बीजों की उपयुक्त मात्रा और बीज उपचार से संबंधित सभी जानकारी यहां से देखें।

बिजाई का उपयुक्त समय

  • वर्षा ऋतु में बोई जाने वाली मूंगफली का उपयुक्त समय सामान्य रूप से 15 जून से 15 जुलाई के मध्य का होता है।

  • जायद की मूंगफली की बुवाई का समय मार्च से अप्रैल तक होता है।

बीज की मात्रा

  • फैलने वाली किस्मों के लिए 30 से 32 किलोग्राम प्रति एकड़ बीज का प्रयोग करें।

  • फैलने वाली किस्मों के लिए 24 से 28  किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से बीज का उपयोग करें।

बीज उपचार

  • बोने से 10-15 दिन पहले गिरी को फलियों से अलग कर लेना चाहिए।

  • बीज को बोने से पहले 3 ग्राम थीरम या 2 ग्राम मैंकोजेब या कार्बेंडाजिम दवा का उपयोग एक किलोग्राम बीज के अनुसार करना चाहिए।

  • शोधन के 5-6 घंटे बाद बोने से पहले बीज को मूंगफली के विशिष्ट राइजोबियम कल्चर से उपचारित करें।

बीज की खरीदारी के समय रखें इन बातों का ध्यान

  • अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार ही किस्मों का चयन करें।

  • बीज अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।

  • उपचारित बीज का प्रयोग करें।

  • बीज खरीदते समय विक्रेता से पूरी जानकारी के साथ बिल अवश्य लें।

यह भी देखें:

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान भाई इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

2 Likes
3 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ