पोस्ट विवरण
सुने
मूंग
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मूंग की फसल इन कीटों के प्रकोप से हो न जाए नष्ट

मूंग की फसल इन कीटों के प्रकोप से हो न जाए नष्ट

मूंग की बेहतर पैदावार के लिए पौधों को विभिन्न कीटों से बचाना आवश्यक है। मूंग की फसल में गिडार कीट, थ्रीप्स, सफेद मक्खी, जैसे कई कीट हमला करते हैं। समय रहते इन कीटों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पौधे सूखने लगते हैं और मूंग की पैदावार में भारी कमी आती है। यदि आप भी कर रहे हैं मूंग की खेती तो फसल में विभिन्न कीटों से होने वाले नुकसान एवं इन पर नियंत्रण के तरीके जानना बहुत जरूरी है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम इस जानकारी पर विस्तार से चर्चा करें।

मूंग की फसल को क्षति पहुंचाने वाले कुछ प्रमुख कीट

  • गिडार कीट : यह छोटे पौधों को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। इस कीट की सूंडी पौधों की जड़ों एवं जमीन की सतह से सटे पौधों के हिस्सों को नुकसान पहुंचाती हैं। व्यस्क कीट पौधों की पत्तियों को खा कर फसल को क्षति पहुंचाते हैं। जिससे पत्तियों पर विभिन्न आकार के छेद नजर आते हैं और पत्तियां झुलसी हुई दिखने लगती हैं। कीट का प्रकोप बढ़ने पर पत्तियां सूख कर गिरने लगती हैं और पौधों के विकास में बाधा आती है। 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात कटर मिला कर छिड़काव करके इस कीट पर पूरी तरह नियंत्रण किया जा सकता है। इसके अलावा मेगा 505 नामक दवा का छिड़काव करने से भी बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

  • सफेद मक्खी : यह कीट पत्तियों का रस चूसते हैं। जिससे पत्तियां सिकुड़ी नजर आती हैं। इस कीट का प्रकोप बढ़ने पर पौधों के विकास में बाधा आती है। इसके अलावा यह कीट पौधों में लगे रोगों को एक पौधे से दूसरे पौधों में फैलाते हैं। इस कीट पर नियंत्रण के लिए प्रति लीटर पानी में 1 मिलीलीटर इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एससी मिलाकर छिड़काव करें।

  • माहू : यह कीट समूह में हमला करते हैं। जिससे कम समय में पौधों को अधिक नुकसान होता है।  यह कीट पौधों की कोमल शाखाएं, पत्तियां, फूल एवं फलियों का रस चूसते हैं। जिससे पौधे कमजोर हो जाते हैं एवं पत्तियां सिकुड़ी हुई सी नजर आती हैं। पौधों में फूल कम निकलते हैं एवं फलियों में दाने नहीं बन पाते हैं। प्रकोप बढ़ने पर पौधों के विकास में बाधा आती है। माहू पर नियंत्रण के लिए प्रति एकड़ खेत में 5-6 पीली स्टिकी ट्रैप लगाएं। इसके साथ ही 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात हॉक मिलाकर छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इस पोस्ट में बताई गई दवाओं एवं अन्य उपायों का प्रयोग कर के आप मूंग की फसल को क्षति पहुंचाने वाले विभिन्न कीटों पर आसानी से नियंत्रण कर सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों से साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

7 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ