पोस्ट विवरण
सुने
पोल्ट्री फार्म
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मुर्गी पालन के व्यवसाय से होगी लाखों की कमाई, जाने लागत एवं सब्सिडी

मुर्गी पालन के व्यवसाय से होगी लाखों की कमाई, जाने लागत एवं सब्सिडी

इन दिनों मुर्गी पालन व्यवसाय बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बाजार में मुर्गियों के साथ अंडों की मांग भी बढ़ रही है। इस तरह इस व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति कम समय में लाखों की कमाई कर सकते हैं। अगर आप भी इस व्यवसाय से जुड़ना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां होना आवश्यक है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम मुर्गी पालन में आने वाली लागत एवं होने वाले मुनाफे के साथ मुर्गी पालन व्यवसाय की शुरुआत के लिए मिलने वाली सब्सिडी एवं ऋण (लोन) पर भी विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

मुर्गी पालन में लागत एवं मुनाफा

  • शुरुआत में मुर्गियों के लिए स्थान, आवास, पिंजड़े, मुर्गियां, दानें, आदि की खरीदारी में करीब 5 से 6 लाख रुपए की लागत आती है।

  • 1,500 मुर्गियों का पालन करने के लिए 10 प्रतिशत से ज्यादा चूजों की आवश्यकता होती है।

  • एक लेयर पैरेंट बर्थ की लागत लगभग 30 से 35 रुपए होती है। यानी मुर्गियों की खरीदारी पर 50 हजार रुपए की लागत आती है।

  • एक लेयर पैरेंट बर्ड करीब 300 अंडे देती है।

  • जिससे हर महीने 50 हजार से 1 लाख रुपए तक की कमाई होती है।

मुर्गी पालन के लिए सब्सिडी

  • मुर्गी पालन के लिए सरकार की तरफ से 25 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है।

  • कुछ सरकारी बैंक की तरफ से कुल लागत का 75 प्रतिशत तक लोन लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए मुर्गी पालन के व्यवसाय से जुड़ कर बेहतर मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

9 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ