पोस्ट विवरण
सुने
मटर
कृषि ज्ञान
कृषि ज्ञान
1 year
Follow

मटर की बुवाई का सही तरीका

मटर की बुवाई का सही तरीका

भारत में मैदानी क्षेत्रों में मटर की खेती ठंड के मौसम में की जाती है। इसकी बुवाई मध्य अक्टूबर से मध्य नवंबर तक का समय सर्वोत्तम है। इसके विपरीत, पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की बुवाई मई महीने में की जाती है। इसकी बेहतर पैदावार प्राप्त करने के लिए कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। जिसमें मिट्टी का पी.एच. स्तर से ले कर बीज का उपचार एवं पौधों के बीच की दूरी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बात करें बीज उपचार की तो प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम थीरम से उपचारित करें। वहीं दूरी का ध्यान रखते हुए सभी पौधों के बीच 5 से 10 सेंटीमीटर और सभी पंक्तियों के बीच 20 से 30 सेंटीमीटर की दूरी बनाए रखें।

अगर आपको यह जानकारी रोचक एवं महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक एवं अन्य किसान मित्रों के साथ साझा करना न भूलें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। आप चाहें तो देहात के टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर सम्पर्क कर के भी मटर की खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

6 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ