पोस्ट विवरण
सुने
मटर
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

मटर के अच्छे विकास के लिए क्या करें?

मटर के अच्छे विकास के लिए क्या करें?

मटर की फसल में अच्छे विकास के लिए कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। सही समय पर सिंचाई, उचित मात्रा में खाद एवं उर्वरक की आपूर्ति, खरपतवार पर नियंत्रण, आदि के द्वारा हम मटर की अच्छी फसल प्राप्त कर सकते हैं। यहां से आप मटर की फसलों के अच्छे विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सिंचाई :

  • सही समय पर सिंचाई करना बेहद आवश्यक है। सिंचाई करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि खेत में जल जमाव न हो। जल जमाव होने पर पौधे सड़ने लगते हैं साथ ही कई अन्य रोगों के होने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई ही करें।

खरपतवार नियंत्रण :

  • खरपतवार की अधिकता के कारण फसलों के विकास में बाधा आती है। खरपतवार मिट्टी से पोषक तत्व ग्रहण करते हैं। जिससे पौधों को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। इसलिए खेत को खरपतवारों से मुक्त रखें।

उर्वरक :

  • पौधों के अच्छे विकास के लिए फूल निकलने के समय या फलियां बनते समय प्रति एकड़ खेत में 1 किलोग्राम घुलनशील एनपीके 13:00:45 के साथ 250 ग्राम माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिश्रण को 150 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। इसके साथ ही 5 किलोग्राम बायोविटा दानेदार और 1 किलोग्राम ह्यूमिक एसिड का भी प्रयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई बातों पर अमल करने से आपकी मटर की फसलों का अच्छा विकास होगा। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

36 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ