पोस्ट विवरण
सुने
मसूर
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मसूर : फसल के लिए घातक हैं यह कीट, जानें नियंत्रण के तरीके

मसूर : फसल के लिए घातक हैं यह कीट, जानें नियंत्रण के तरीके

अन्य फसलों की तरह मसूर की फसल में भी कई तरह के कीटों का प्रकोप होता है। जिनमें पत्ती छेदक कीट एवं रस चूसक कीट भी शामिल हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण कई बार इन कीटों पर नियंत्रण करना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी मसूर की फसल में भी है इन कीटों का प्रकोप तो इन कीटों पर नियंत्रण के तरीके यहां से प्राप्त करें।

  • पत्ती छेदक कीट : इस तरह के कीट पत्तियों को खा कर फसल को क्षति पहुंचाते हैं। जिससे पौधे कमजोर हो कर सूखने लगते हैं। इस तरह के कीटों पर नियंत्रण के लिए प्रति लीटर पानी में 5 ग्राम एक्टारा नामक कीटनाशक दवा मिला कर छिड़काव करें। इसके अलावा 15 लीटर पानी में 5 से 10 मिलीलीटर देहात कटर मिला कर छिड़काव करें।

  • रस चूसक कीट : मसूर की फसल में माहू, थ्रिप्स जैसे कीटों का प्रकोप होता है। इन कीटों पर नियंत्रण के लिए प्रति एकड़ भूमि में 400 लीटर पानी में 200 मिलीलीटर अलांटो मिला कर छिड़काव करें। इसके अलावा 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात हॉक मिला कर छिड़काव करने से भी रस चूसक कीटों पर पूरी तरह नियंत्रण किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

5 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ