पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रेशर से थ्रेशिन हुई आसान, जानें इसके फायदे

मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रेशर से थ्रेशिन हुई आसान, जानें इसके फायदे

मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रेशर एक बहुत उपयोगी एवं आधुनिक कृषि यंत्र है। इसके द्वारा विभिन्न फसलों के दानों को अलग किया जा सकता है। इस मशीन के द्वारा बहुत कम समय में अधिक फसलों की थ्रेशिंग की जा सकती है। जिससे दानों को अलग करने के लिए मजदूरों पर होने वाले खर्च में कमी आती है। आइए इस आधुनिक कृषि यंत्र पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रेशर कैसे काम करता है?

  • मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रेशर मशीन में फसलों को डालने के लिए एक बड़ी सी बास्केट लगी होती है। इस मशीन में फसल डालने पर यह दानों एवं भूसे को अलग करता है।

  • इस मशीन में कई पंखे लगे होते हैं, जिससे फसल के दाने साफ-सुथरे बाहर निकलते हैं।

मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रेशर से किन फसलों की थ्रेशिंग की जा सकती है?

  • इस कृषि यंत्र के द्वारा गेहूं, मक्का, सरसों, राई, सोयाबीन, चना, अरहर, बाजरा, जीरा, ग्वार, ज्वार, मसूर, मूंग, ईसबगोल, मूंगफली आदि फसलों की थ्रेशिंग कर के दाने निकाले जा सकते हैं।

मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रेशर के फायदे

  • प्रति घंटे 2 से 2.5 टन तक फसल की थ्रेशिंग की जा सकती है।

  • यह मशीन फसल से दानों को अलग करता है।

  • भूसे को 20 से 25 फिट दूर फेंकता है।

  • मशीन के द्वारा अलग किए गए भूसे को पशुओं के चारे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • समय एवं श्रम की बचत होती है।

  • इसे एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से ले जा सकते हैं।

  • मशीन के इस्तेमाल एवं रख-रखाव में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

6 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ