पोस्ट विवरण
सुने
कृषि तकनीक
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मल्चिंग : खरपतवारों पर नियंत्रण का आसान तरीका

मल्चिंग : खरपतवारों पर नियंत्रण का आसान तरीका

फसलों की बेहतर पैदावार के लिए खरपतवारों पर नियंत्रण करना आवश्यक है। खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए किसान तरह के तरीके आजमाते हैं। कई बार खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए किसान कई तरह के हानिकारण खरपतवारनाशक का इस्तेमाल करते हैं। जिससे कभी-कभी फसलों पर भी प्रतिकूल असर होता है। ऐसे में मल्चिंग विधि का प्रयोग करना किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है। आइए मल्चिंग विधि से खरपतवारों पर नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

मल्चिंग से कैसे खरपतवारों पर नियंत्रण?

  • खेत में मल्चिंग का प्रयोग करना बहुत लाभदायक साबित होता है। इस तकनीक के द्वारा फसलों की पैदावार में तो वृद्धि होती ही है। इसके साथ ही खेत में खरपतवारों के पनपने की संभावना भी कम हो जाती है। खरपतवारों कम पनपने से फसल की गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी होती है।

मल्चिंग के कुछ अन्य लाभ

  • सिंचाई के समय पानी की बचत होती है।

  • फल एवं सब्जियां भूमि की सतह से सट कर खराब नहीं होते हैं।

  • खेत की मिट्टी पर तेज धूप का प्रभाव कम होता है।

  • मिट्टी अधिक उपजाऊ बनती है।

  • बीज के अंकुरण में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

10 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ