पोस्ट विवरण
सुने
मक्का
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

मक्के की फसल में सैनिक कीट पर नियंत्रण के उपाय

मक्के की फसल में सैनिक कीट पर नियंत्रण के उपाय

सैनिक कीट को फॉल आर्मी वर्म के नाम से भी जाना जा सकता है। यह कीट मक्के की फसल को पूरी तरह नष्ट कर देते हैं। इसलिए इसे फसलों का सबसे बड़ा दुश्मन भी कहा जाता है। एक मादा कीट अपने जीवन काल में 1,700 से 2,000 अंडे देती है। इस बात से इसके तेजी से बढ़ने का अंदाजा लगाया जा सकता है। सैनिक कीट एक दिन में 100 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकते हैं। इस कीट से होने वाले नुकसान एवं नियंत्रण के उपाय यहां से देखें।

किस तरह सैनिक कीट फसलों को पहुंचाते हैं नुकसान?

  • यह पौधों के लगभग सभी हिस्सों को खा कर चट कर जाते हैं।

  • इस कीट का लार्वा पत्तियों को खुरचकर खाता है। जिससे पत्तियों पर सफेद रंग की धारियां नजर आने लगती हैं।

  • व्यस्क कीट पत्तियों के ऊपरी हिस्से, मक्के के दाने एवं उसे ढकने वाली पत्तियों को खा कर फसल को पूरी तरह से नष्ट कर देते हैं।

कैसे बचाएं फसलों को सैनिक कीट के प्रकोप से?

  • सैनिक कीट पर नियंत्रण के लिए अंडों के समूह को नष्ट कर दें।

  • प्रति एकड़ खेत में 4 से 6 फेरोमोन ट्रेप लगाने से भी कीट को कुछ हद तक नियंत्रित कर सकते हैं।

  • प्रति एकड़ जमीन में 40 ग्राम एमामेक्टिन बेंजोएट 5 एस.जी का छिड़काव करें।

  • प्रति एकड़ खेत में 100 ग्राम फ्लूबेंडामाइड 20 डबल्यू.जी या 70 मिलीलीटर स्पिनोसेड 45 ई.सी का भी छिड़काव किया जा सकता है।

  • इसके अलावा प्रति लीटर पानी में 4 मिलीलीटर स्पिनेटोरम (डेलीगेट) 11.7 एस.सी मिला कर छिड़काव कर सकते हैं।

  • जैविक विधि से नियंत्रण के लिए एकड़ जमीन में 100 किलोग्राम नीम की खली मिलाएं। ऐसा करने से प्यूपा को व्यस्क होने से भी रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह पोस्ट सैनिक कीट पर नियंत्रण के लिए कारगर साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अधिक से अधिक किसान मित्रों के साथ साझा करें। जिससे सभी किसान अपनी फसल को इस कीट के प्रकोप से बचा सकें। मक्के की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

38 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ