पोस्ट विवरण
सुने
मक्का
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

मक्का की फसल के लिए बीज उपचार एवं इसके फायदे

मक्का की फसल के लिए बीज उपचार एवं इसके फायदे

बीज उपचार के अनेकों फायदे होते हैं। अगर आपको बीज उपचारित करने के फायदे एवं इसकी विधि की जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। इस पोस्ट में बताई गई दवाओं से बीज को उपचारित करने से आप रोग रहित, स्वस्थ फसल प्राप्त कर सकेंगे।

बीज उपचारित करने के फायदे

  • बीज उपचारित करने से अंकुरण में वृद्धि होती है।

  • मृदा जनित विभिन्न रोगों से पौधों का बचाव होता है।

  • कई रोगों और कीटों के प्रकोप की संभावना कम हो जाती है।

  • स्वस्थ एवं उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त होती है।

  • प्रतिकूल परिस्थितियां जैसे नमी की अधिकता या कमी में भी अच्छी उपज होती है।

बीज उपचारित करने की विधि

किसान इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादातर कंपनी हाइब्रिड एवं पहले से उपचारित बीज की बिक्री करती हैं। बीज की खरीदारी के समय यह सुनिश्चित कर लें कि वह उपचारित है या नहीं। यदि बीज उपचारित नहीं है तो आप यहां दी गई दवाओं के प्रयोग से बीज को उपचारित करें।

  • बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम मक्के की बीज को 2 ग्राम कार्बेन्डाज़िम से उपचारित करें।

  • प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम कैप्टान से भी उपचारित किया जा सकता है।

  • पौधों को कई रोगों से बचाने के लिए प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम थीरम से भी उपचारित कर सकते हैं।

  • जैविक विधि से मक्के की बीज को उपचारित करने के लिए बीजामृत का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें :

  • स्वस्थ बीज का चयन, बीज उपचारित करने की विधि, बीजामृत से उपचारित करने की विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें।

  • क्षेत्रों के अनुसार रबी मक्का की कुछ प्रमुख किस्में एवं उनकी विशेषताएं जानने के लिए यहां क्लिक करें।

अगर आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें। साथ ही इस पोस्ट को अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इसका लाभ उठा सकें। मक्के की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

22 Likes
4 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ