Details
मक्का: खरपतवार प्रबंधन के बेहतर उपाय
Author : Soumya Priyam

फसल चाहे कोई भी हो खरपतवार की अधिकता से पैदावार में कमी आ ही जाती है। अन्य सभी फसलों की तरह मक्के की फसल में भी खरपतवारों के कारण पैदावार में भारी कमी आती है। समय रहते खरपतवारों पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। अगर आप मक्के की खेती कर रहे हैं तो आपकी खेत में भी कई तरह के खरपतवार हो सकते हैं। इससे निजात पाने के लिए नियंत्रण के उपाय यहां से देखें।
-
निराई-गुड़ाई : निराई-गुड़ाई खरपतवार पर नियंत्रण के लिए सबसे सरल उपाय है। बुवाई से कटाई तक कम से कम 2-3 बार खेत में निराई-गुड़ाई अवश्य करें। इससे खरपतवारों की संख्या में कमी आएगी। साथ ही पौधों का विकास भी अच्छी तरह होगा।
-
खरपतवार नाशक : खरपतवार पर नियंत्रण के लिए कई तरह के खरपतवार नाशक उपलब्ध हैं। प्रति एकड़ जमीन में 500 ग्राम से 800 ग्राम एट्राजीन के छिड़काव से खरपतवार पर नियंत्रण किया सकता है। एट्राजीन के अलावा खेत में एलाक्लोर 50 प्रतिशत ई.सी का भी छिड़काव कर सकते हैं। खड़ी फसल में लॉडिस नामक खरपतवार नाशक का छिड़काव करने से भी सभी तरह के खरपतवारों से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें :
-
मक्के की फसल में खरपतवार प्रबंधन की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको महत्वपूर्ण लगेगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। मक्के की फसल से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
26 Likes
4 Comments
9 December 2020
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App