पोस्ट विवरण
सुने
मक्का
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मक्का : इन किस्मों का करें चयन, होगी भरपूर पैदावार

मक्का : इन किस्मों का करें चयन, होगी भरपूर पैदावार

मक्के की खेती से पहले इसकी कुछ बेहतरीन किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। इस पोस्ट के द्वारा हम मक्के की कुछ बेहतरीन किस्मों की जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं। यह किस्में देहात के द्वारा जारी की गई हैं। आप अपने नजदीकी देहात केंद्र से इन किस्मों के बीज आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • कॉर्नेटो 7332 : यह किस्म अक्टूबर-नवंबर में बुवाई के लिए उपयुक्त है। इस किस्म के दाने आकर्षक होते हैं। इसके पौधे मजबूत होते हैं इसलिए तेज हवा में भी पौधों के गिरने का खतरा कम हो जाता है। यह पतली बलरी एवं अधिक दानों वाली किस्मों में शामिल है। इसकी शेलिंग प्रतिशत अधिक होती है। इस किस्म की औद्योगिक मांग अधिक रहती है।

  • कॉर्नेटो 7381 : अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए इस किस्म का चयन करें। इस किस्म की शेलिंग 75 से 80 प्रतिशत से ज्यादा है। यह लंबी बलरी एवं जल्दी तैयार होने वाली किस्मों में शामिल है। अन्य किस्मों की तुलना में इस किस्म की फसल करीब 10 दिन पहले तैयार हो जाती है। इस किस्म के दानों का वजन अधिक होता है एवं दाने देखने में पीले से नारंगी रंग के और आकर्षक होते हैं।

  • कॉर्नेटो 7335 : इस किस्म के दाने ठोस एवं वजनदार होते हैं। इस किस्म के पौधों की ऊंचाई मध्यम होती है। जिससे तेज हवाओं में पौधों के गिरने का खतरा कम हो जाता है। दानों में नमी की मात्रा कम होती है इसलिए मंडी में बेचने से पहले मक्के को अधिक सूखाने की आवश्यकता नहीं होती है। अन्य किस्मों की तुलना में यह इस किस्म की फसल 10 दिन पहले तैयार हो जाती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी मक्के की इन किस्मों की खेती कर के बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

10 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ