पोस्ट विवरण
सुने
मक्का
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मक्का : इल्लियों पर नियंत्रण के सटीक उपाय

मक्का : इल्लियों पर नियंत्रण के सटीक उपाय

भारत के कुछ क्षेत्रों में मक्के की फसल में इल्लियों के प्रकोप की खबरें आ रही हैं। इल्लियां मक्के की फसल को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। सही समय पर इल्लियों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो 60 प्रतिशत तक फसल नष्ट हो सकती है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम मक्के की फसल में इल्लियों से होने वाले नुकसान एवं इस पर नियंत्रण की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

मक्के की फसल में इल्लियों से होने वाले नुकसान

  • शुरुआत में यह इल्लियां मक्के की कोमल पत्तियों को खाती हैं।

  • कुछ समय बाद यह कीट मक्के की पुरानी पत्तियों को भी खाना शुरू कर देती हैं।

  • जिससे मक्के की पत्तियों में छोटे-बड़े कई छेद नजर आने लगते हैं।

  • प्रकोप बढ़ने पर पौधों के विकास में बाधा आती है।

इल्लियों पर नियंत्रण के तरीके

  • मक्के की फसल में इल्लियों पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 10 मिलीलीटर देहात क़तर मिला कर छिड़काव करें।

  • इसके अलावा 15 लीटर पानी में 30 मिलीलीटर अदामा लैम्डेक्स नामक दवा मिला कर छिड़काव करें।

  • आप 15 लीटर पानी में 10 ग्राम एमामेक्टिन बेंजोएट (EM 1) मिला कर भी छिड़काव कर सकते हैं।

  • 15 लीटर पानी में 8 मिलीलीटर इफको इरुका मिला कर छिडकाव करने से भी इल्लियों पर आसानी से नियंत्रण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकरी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

11 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ