Details
मक्का : बीज उपचारित करने की विधि
Author : Lohit Baisla

रबी मौसम में मक्के की खेती करनी हो या खरीफ मौसम में, बुवाई से पहले बीज उपचारित करना आवश्यक है। बीज उपचारित करने से मक्की की फसल को कई तरह के घातक रोगों से बचाया जा सकता है। यदि आप मक्के की खेती कर रहे हैं तो बीज की मात्रा एवं बीज उपचारित करने की विधि यहां से देख सकते हैं।
बीज की मात्रा
-
प्रति एकड़ जमीन में देशी छोटे दाने वाली किस्मों की खेती के लिए 6 से 7 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।
-
संकर किस्मों की खेती करने के लिए 8 से 9 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।
-
वहीं अगर आप संकुल किस्मों की खेती कर रहे हैं तो आपको 7 से 8 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होगी।
बीज उपचारित करने की विधि
-
बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम कार्बेंडाजिम से उपचारित करें।
-
कार्बेंडाजिम के स्थान पर प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम कैप्टन से भी उपचारित कर सकते हैं।
-
इसके अलावा प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम थीरम से भी उपचारित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :
-
रबी मक्का की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु, बुवाई का समय एवं बीज की मात्रा की जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इस तरह बीज उपचारित कर के आप मक्के की बेहतर फसल प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
29 Likes
9 Comments
7 November 2020
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App