पोस्ट विवरण
सुने
मक्का
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मक्का : बेहतर पैदावार के लिए इस तरह तैयार करें खेत

मक्का : बेहतर पैदावार के लिए इस तरह तैयार करें खेत

मक्के की बेहतर पैदावार के लिए उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु की जानकारी के अलावा सही तरीके से खेत तैयार करना भी आवश्यक है। सही तरीके से खेत तैयार करने से खरपतवारों की समस्या भी कम होती है और बीज का अंकुरण भी बेहतर तरीके से होता है। अगर आप भी करने जा रहे हैं मक्के की खेती तो खेत तैयार करने की विधि की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

मक्का की खेती के लिए खेत तैयार करने की विधि

  • खेत तैयार करते समय सबसे पहले मिट्टी पलटने वाली हल या डिस्क हैरो से 1 से 2 बार गहरी जुताई करें।

  • इसके बाद देशी हल या कल्टीवेटर से 2 बार हल्की जुताई करें।

  • बेहतर फसल प्राप्त करने के लिए प्रति एकड़ खेत में 3 से 4 टन गोबर की खाद मिलाएं।

  • खेत में हमेशा अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं। खेत में कच्ची गोबर इस्तेमाल करने पर दीमक के पनपने की संभावना अधिक होती है।

  • प्रति एकड़ खेत में 48 किलोग्राम नाइट्रोजन, 24 किलोग्राम फास्फोरस और 16 किलोग्राम पोटाश की आवश्यकता होती है।

  • खेत की जुताई के समय नाइट्रोजन की आधी मात्रा यानी 24 किलोग्राम नाइट्रोजन और फास्फोरस एवं पोटाश की पूरी मात्रा मिलाएं।

  • बची हुई आधी नाइट्रोजन का छिड़काव खड़ी फसल में करें।

  • जुताई के बाद मिट्टी को भुरभुरी एवं समतल बनाने के लिए पाटा अवश्य लगाएं।

  • बीज की बुवाई के लिए 60 सेंटीमीटर की दूरी पर क्यारियां तैयार करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए मक्के की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

18 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ