पोस्ट विवरण
सुने
मखाना
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
4 year
Follow

मखाना उत्पादन की समस्याएं

मखाना उत्पादन की समस्याएं

हम सभी जानते हैं कि मखाना की खेती तालाबों में की जाती है। इसकी खेती के दौरान किसानों को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इस पोस्ट के माध्यम से हम मखाना उत्पादन में होने वाली समस्याओं की चर्चा करेंगे।

  • मखाना को पानी से निकालने में किसानों को बहुत कठिनाई होती है। अगर तालाब अधिक गहरा है तो मखाना निकालते समय तालाब में डूबने का भी खतरा बना रहता है।

  • पानी के अंदर हम ज्यादा समय तक सांस नहीं रोक सकते हैं। इस कारण किसानों को सांस लेने बार - बार ऊपर आना होता है और किसानों को मखाना निकालने में अधिक समय और मजदूरी लगती है।

  • पानी के अंदर कई तरह के जहरीले जीवों का भी खतरा होता है।

  • पानी के अंदर से मखाना निकालने वाले किसानों को फंगस या त्वचा रोग होने की भी संभावना होती है।

  • पानी के अंदर से मखाना निकालते समय लगभग 25 प्रतिशत मखाना अंदर ही रह जाता है। इसके अलावा 25 प्रतिशत मखाना छिलका निकालते समय खराब हो जाता है।

  • कई किसान ऐसे भी हैं जिनके पास अपने तालाब नहीं हैं या उन्हें पानी से मखाना निकालने की कला नहीं आती है। इस कारण किसानों को कम लाभ होता है।

14 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ