Details
मखाना में जड़ एवं तना गलन की समस्या पर नियंत्रण के सटीक उपाय
Author : Dr. Pramod Murari

भारत विश्व का सबसे बड़ा मखाना उत्पादक देश है। जिसमें से पूरे विश्व के खपत की 80 प्रतिशत की भागीदारी सिर्फ उत्तरी बिहार जिलों की होती है। मखाना पानी की घास में होता है, जिसे कुरुपा अखरोट के नाम से भी जाना जाता है। मखाने के पौधों में निकलने वाले पत्ते कांटेदार होते है जिन पर फूल बनने के बाद 2 से 4 दिनों में ही बीज बनने शुरू हो जाते हैं। मखाने में रोगों की बात की जाए तो मखाने में अधिकतर जड़ और तना गलन की समस्या
देखने को मिलती है। मखाने में यह रोग फ्यूजेरियम, पीथियम और राइजोक्टोनिया कवक प्रजातियों के कारण होता है, जो पौधों के निचले भाग को प्रभावित कर पौधों के सड़ने का कारण बनते हैं। अगर आप भी मखाने की खेती कर रहे हैं तो जड़ और तना गलन समस्या से बचाव के उपाय यहां देखें।
मखाना में जड़ और तना गलन की समस्या से होने वाले नुकसान
-
पौधों की जड़ें सड़ने लगती हैं।
-
पौधों की वृद्धि रुक जाती है।
-
पत्तों पर भूरे रंग के धब्बे उभरने लगते हैं।
-
यह धब्बे गोल एवं नाव के आकार के होते हैं।
-
पौधे गल जाते हैं।
जड़ और तना गलन रोग पर नियंत्रण के तरीके
-
रोगग्रस्त पौधों को नष्ट कर दें।
-
प्रभावित पौधों को निकालने के बाद तालाब की सोडियम हाइपोक्लोराइट से अच्छी तरह सफाई करें।
-
इसके अलावा आप कॉपर सल्फेट क्रिस्टल से भरे एक मलमल बैग से भी तालाब को साफ कर सकते हैं। इसके बाद ही आप पौधों को लगाएं।
-
2 से 3 वर्ष का फसल चक्र अपनाएं।
-
खेती के लिए साफ पानी का ही प्रयोग करें।
-
बिजाई से पहले 25 किलोग्राम नीम की खली डालें।
यह भी पढ़े:
ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
1 Like
3 May 2022
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App