पोस्ट विवरण
सुने
उर्वरक
कृषि
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

मिट्टी में घटते जैविक कार्बन कहीं कर न दें फसलों की पैदावार कम

मिट्टी में घटते जैविक कार्बन कहीं कर न दें फसलों की पैदावार कम

मिट्टी की घटती गुणवत्ता और फसलों पर रासायनिक प्रयोग से पड़ते दुष्प्रभाव से हम सभी भली भांति परिचित है। रसायनों के प्रयोग से आज मिट्टी अपनी उर्वरक क्षमता कुछ इस प्रकार से खो चुकी है कि आज हम कितनी भी अधिक मात्रा में बेहतर खाद/उत्पाद का प्रयोग क्यों न कर लें उपज में पहले जैसी गुणवत्ता और वृद्धि प्राप्ति पूरी तरह से अंसभव है। मिट्टी में तेजी से बढ़ते रासायनिक प्रयोग ने न केवल मिट्टी की उर्वरक क्षमता पर अपना प्रभाव डाला है, बल्कि फसलों से प्राप्त होने होने वाले पोषण को भी कम किया है। ये रसायन आवश्यकता अनुसार फसलों द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं और बाकी रसायन हवा और मिट्टी में मिलकर फसल के चारों ओर अपना एक आवरण बना लेते हैं जिससे फसल और वायुमंडलीय प्रदूषण का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

मिट्टी की अच्छी गुणवत्ता बढ़ाने में जैविक कार्बन का एक महत्वपूर्ण योगदान है। जैविक कार्बन मिट्टी के ऊपरी सतह में 3 फीट तक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और बाहरी रूप से बढ़ाए जाने पर कई किलोग्राम तक फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। मिट्टी में पशुओं का मल, पत्तियों और लकड़ी के सड़ने, गलने व  मिलने की परिक्रिया मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा को बढ़ाती है वहीं तापमान, वर्षा, वनस्पति, मृदा प्रबंधन और अधिक रसायन का प्रयोग जैसे कारक मिट्टी में जैविक कार्बन के प्रयोग में क्षति के कुछ मुख्य कारण है।

मिट्टी में जैविक कार्बन की वृद्धि कैसे करें

  • जुताई के समय विघटित गोबर की खाद का प्रयोग अवश्य करें।

  • जैविक खेती अपनाएं।

  • फसल चक्र अपनाएं।

  • फसल चक्र में हरी खाद जैसी फसलों की खेती भी खेत में जैविक कार्बन की बढ़ोतरी में सहायक होती है।

  • पानी न रुकने वाले खेतों में जल रुकाव की उचित व्यवस्था बनाएं।

  • चावल की ऐसी किस्मों का प्रयोग करें जो या तो आनुवंशिक रूप से संशोधित हों अथवा प्राकृतिक रूप से विकसित हुई हों तथा जिनकी जड़ें मिट्टी के बहुत अन्दर न जाएं।

  • खेत में फव्वारा सिंचाई तकनीक का प्रयोग करें।

  • अधिक पत्ते पराली उत्पादित करने वाली फसलों की खेती करें।

यह भी पढ़ें:

मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एवं बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए देहात कई तरह के जैविक खाद युक्त उत्पाद लेकर आया है जिन्हे आप घर बैठे भी आर्डर करके प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी देहात सेंटर जाकर भी उत्पादों की खरीदारी आसानी से कर सकते हैं। अपने नजदीकी देहात सेंटर और देहात उत्पादों से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आज ही कॉल करें 1800-1036-110 पर।


3 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ