पोस्ट विवरण
सुने
रोग
मिर्च
सब्जियां
किसान डॉक्टर
12 July
Follow

मिर्च: लीफ कर्ल वायरस किसानों को चखा रहा नुकसान का स्वाद, इस तरह करें नियंत्रण

मिर्च: लीफ कर्ल वायरस किसानों को चखा रहा नुकसान का स्वाद, इस तरह करें नियंत्रण

भारत में करीब 7.33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मिर्च की खेती की जाती है। बड़े पैमाने पर इसकी खेती करने के बाद भी कुछ रोगों के कारण किसानों हर साल भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। मिर्च की फसल में लीफ कर्ल रोग एक गंभीर समस्या है। यह एक वायरस जनित रोग है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे घुरचा रोग, कुकड़ा रोग, पर्ण कुंचन, पत्ती मरोड़ रोग, चुरड़ा-मुरड़ा रोग, बंधा रोग, आदि नामों से भी जाना जाता है। सफेद मक्खियां इस रोग को अन्य पौधों में फैलाने का काम करती हैं।

‘लीफ कर्ल’ के कुछ प्रमुख कारण

  • वायरस इस रोग के होने का एक प्रमुख कारण है।

  • थ्रिप्स और माइट जैसे रस चूसक कीटों के प्रकोप कारण भी यह रोग होता है।

  • बीज उपचारित नहीं होने पर इस रोग के होने की संभावना बढ़ जाती है।

  • इसके अलावा लंबे समय तक सूखा पड़ना, मॉनसून में देरी, नर्सरी में अधिक समय तक पौधे लगे रहने पर भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती है।

‘लीफ कर्ल’ से होने वाले नुकसान

  • इस रोग से प्रभावित पौधों की पत्तियां मुड़ने लगती हैं।

  • रोग बढ़ने पर पत्तियां एवं पत्तियों की शिराएं मोटी हो जाती हैं।

  • रोग से प्रभावित पौधे झाड़ियों की तरह नजर आने लगते हैं।

  • प्रभावित पौधों में फल कम आते हैं।

  • पौधों के विकास में बाधा आती है।

  • थ्रिप्स का प्रकोप होने पर पत्तियां ऊपर की तरफ मुड़ने लगती हैं।

  • माइट के प्रकोप से पत्तियां नीचे की तरफ मुड़ने लगती हैं।

‘लीफ कर्ल वायरस’ पर कैसे करें नियंत्रण?

  • रोग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित पौधों को नष्ट कर दें।

  • मिर्च की खेती से पहले खेत की एक बार गहरी जुताई करें।

  • थ्रिप्स कारण लीफ कर्ल होने पर प्रति एकड़ खेत में 120 मिलीलीटर लैम्डा साइहलोथ्रिन 05% EC का छिड़काव करें।

  • माइट के कारण इस रोग के होने पर प्रति एकड़ खेत में 600 मिलीलीटर प्रोपरजाईट 57% EC मिलाकर छिड़काव करें।

लीफ कर्ल पर नियंत्रण के लिए आप किन दवाओं का प्रयोग करते हैं? अपने जवाब हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। कृषि संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए हमारे टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर संपर्क कर के तुरंत कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें। अगर आपकी मिर्च की फसल में भी दिख रहे हैं घुरचा रोग के लक्षण तो इस पोस्ट में बताई गई दवाओं का प्रयोग करें। इसके साथ ही इस पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें।

71 Likes
17 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ