मिर्च अपने तीखे स्वाद के कारण मशहूर है। इसके बिना कई व्यंजन बेस्वाद लगते हैं। मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन मिर्च की मांग तो हमेशा ही बनी रहती है। ताजे मिर्च के साथ इसके फलों को सूखा कर पाउडर बना कर भी बेचा जाता है। इसकी मांग को ध्यान में रखते हुए इसकी खेती किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होती है। अगर आप भी करना चाहते हैं मिर्च की खेती तो इस पोस्ट के माध्यम से इसकी कुछ बेहतरीन किस्मों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मिर्च की 7 बेहतरीन किस्में
ज्वाला मिर्च : गुजरात के दक्षिणी क्षेत्रों में इस किस्म की प्रमुखता से खेती की जाती है। इसका स्वाद बहुत तीखा होता है। शुरुआत में इस किस्म के फल हरे रंग के होते हैं। पकने के बाद मिर्च के फलों का रंग लाल हो जाता है। अंचार बनाने में इस किस्म के मिर्च का अधिक प्रयोग किया जाता है।
गुंटूर मिर्च : आंध्र प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश में भी इस किस्म की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। केवल भारत ही नहीं, विश्व के अन्य देशों में भी इस किस्म की मिर्च की मांग बहुत होती है। इसलिए इस किस्म का निर्यात कई अन्य देशों में भी किया जाता है।
भुट जोलिकिया : भुट जोलिकिया सबसे गर्म मिर्च की किस्मों में शामिल है। इस किस्म को विश्व में सबसे गर्म मिर्च होने के कारण गिनीज बुक में भी शामिल किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड एवं मणिपुर में इस किस्म की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।
ब्याडगी मिर्च : इस किस्म की मिर्च का स्वाद अधिक तीखा नहीं होता है। इस किस्म की मिर्च का रंग सुनहरा लाल होता है। विभिन्न व्यंजनों का रंग बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। यह भारत में मिर्च की सबसे लोकप्रिय मिर्च की किस्म है।
खोला मिर्च : इस किस्म की मिर्च का रंग चटक लाल होता है। स्वाद में तीखे इस किस्म की मिर्चों का सबसे अधिक उपयोग रेड चिली सॉस बनाने में किया जाता है।
मुंडू मिर्च : तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में इस किस्म की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। अनोखे स्वाद वाले इस किस्म के मिर्च आकार में छोटे एवं गोल होते हैं। मिर्च का छिलका पतला होता है।
कंथारी मिर्च : इस किस्म को 'बर्ड आई चिली' के नाम से भी जाना जाता है। स्वाद में यह बहुत तीखी होती है। व्यंजनों का रंग बढ़ाने के लिए इस किस्म की मिर्च का प्रयोग किया जाता है।
यह भी पढ़ें :
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions