पोस्ट विवरण
सुने
मिर्च
Krishi Gyan
2 year
Follow

मिर्च के पौधों में हो रहा एन्थ्रेक्नोज रोग, जानें नियंत्रण के सटीक उपाय

मिर्च के पौधों में हो रहा एन्थ्रेक्नोज रोग, जानें नियंत्रण के सटीक उपाय

इन दिनों मिर्च की फसल में एन्थ्रेक्नोज रोग का प्रकोप बढ़ने लगा है। यह रोग मिर्च के अलावा केले की फसल को भी प्रभावित करता है। यह एक फफूंद जनित रोग है। इस रोग के होने पर मिर्च के फल बुरी तरह प्रभावित होते हैं। जिससे बाजार में मिर्च की बिक्री करने पर अधिक मूल्य नहीं मिल पाता है। बहुत तेजी से फैलने के कारण इस रोग से कम समय में अधिक फसलें प्रभावित होती हैं। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम मिर्च की फसल को क्षति पहुंचाने वाले एन्थ्रेक्नोज रोग पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

मिर्च की फसल में एन्थ्रेक्नोज रोग से होने वाले नुकसान

  • इस रोग के होने पर मिर्च के फल काले रंग के होने लगते हैं।

  • हवा एवं पानी के द्वारा यह रोग अन्य पौधों को भी प्रभावित करता है।

  • अधिक तापमान में यह रोग तेजी से फैलता है।

एन्थ्रेक्नोज रोग पर नियंत्रण के तरीके

  • इस रोग पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 30 ग्राम रिडोमिल गोल्ड मिला कर छिड़काव करें।

  • इसके अलावा 15 लीटर पानी में 30 ग्राम टाटा मास्टर नामक दवा मिला कर छिकड़ाव करने से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

  • 15 लीटर पानी में 30 ग्राम Matco नाम की दवा मिला कर छिड़काव कर के भी इस समस्या पर नियंत्रण कर सकते हैं।

  • इन दवाओं में Metalaxyl 8 प्रतिशत + Mancozeb 64 प्रतिशत होता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लिखे करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

17 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ