पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

मौसम की जानकारी

मौसम की जानकारी

23 अक्टूबर 2020 : असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम एवं त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है। गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक का तटवर्ती क्षेत्र, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक का तटवर्ती क्षेत्र, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है। उत्तरी एवं मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति बढ़ कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। ओडिशा का उत्तरी तटवर्ती क्षेत्र एवं पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चल सकती है। जिसकी रफ़्तार बढ़ कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मछुआरों सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों से दूर रहें।

24 अक्टूबर 2020 : असम एवं मेघालय के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने के अनुमान लगाए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम एवं त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में वर्षा के साथ बिजली एवं हल्की गरज सुनाई देने की संभावना है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति बढ़ कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चल सकती है। जिसकी रफ़्तार बढ़ कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

25 अक्टूबर 2020 : छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मिज़ोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई देने की संभावना जताई गई है। उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा की रफ़्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

11 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ