पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

मौसम की जानकारी

मौसम की जानकारी

04 दिसंबर 2020 : दक्षिण केरल, दक्षिण तमिलनाडु एवं लक्ष्य द्वीप के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है। उत्तरी केरल, माहे, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण एवं तटवर्ती आंध्र प्रदेश यानम एवं रायलसीमा के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, रायलसीमा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्य द्वीप, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के साथ गरज भी सुनाई दे सकती है। त्रिपुरा, मिज़ोरम, दक्षिणी असम एवं मेघालय के कुछ क्षेत्रों में धुंध छाई रहेगी। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर के आसपास 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति बढ़ कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक हो सकती है। दक्षिण तमिलनाडु, केरल, लक्ष्य द्वीप, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के तटवर्ती क्षेत्रों से मछुआरों को दूर रहने की सलाह दी जाती है।

05 दिसंबर 2020 : तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे एवं लक्ष्य द्वीप के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, लक्ष्य द्वीप, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई देगी। त्रिपुरा, मिज़ोरम, दक्षिण असम एवं मेघालय के कुछ क्षेत्रों में धुंध छाई रहेगी। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी एवं दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल चलने के आसार हैं। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे लक्ष्य द्वीप एवं दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के तटवर्ती क्षेत्रों से दूर रहें।

06 दिसंबर 2020 : केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली एवं तेज गरज सुनाई दे सकती है। त्रिपुरा, मिज़ोरम, दक्षिण असम एवं मेघालय के कुछ क्षेत्रों में धुंध छाई रहेगी। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।


07 दिसंबर 2020 : केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में बिजली एवं तेज गरज सुनाई दे सकती है। त्रिपुरा, मिज़ोरम, दक्षिण असम एवं मेघालय के विभिन्न क्षेत्रों में धुंध छाई रहेगी। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

33 Likes
4 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ