पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

मौसम की जानकारी

मौसम की जानकारी

05 सितंबर, 2020 : उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटवर्ती एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण एवं गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाडा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यानम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल एवं माहे के विभिन्न स्थानों में हल्की गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। केरल के तटवर्ती क्षेत्रों में 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चल सकती है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों में न जाएं।

06 सितंबर, 2020 : उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, बिहार, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कोंकण एवं गोवा, तटवर्ती एवं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के अलग-अलग स्थानों में भारी वर्षा हो सकती है। बिहार, झारखंड, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, कोंकण एवं गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाडा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में वर्षा के साथ बिजली की गरज भी हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। केरल के तटवर्ती क्षेत्रों एवं लक्षद्वीप में 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

07 सितंबर, 2020 : छत्तीसगढ़, बिहार, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, केरल एवं माहे में भारी वर्षा हो सकती है। बिहार, झारखंड, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में वर्षा के साथ बिजली की गड़गड़ाहट भी सुनाई दे सकती है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर एवं केरल के तटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

सौजन्य से : IMD

42 Likes
10 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ