पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

मौसम की जानकारी

मौसम की जानकारी

18 सितंबर, 2020 : कर्नाटक के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्यप्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, नागालैंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, कर्नाटक का अंतरिक्ष क्षेत्र, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के ऊपर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आंधी एवं बिजली की आशंका जताई गई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना एवं रायलसीमा के विभिन्न क्षेत्रों में गड़गड़ाहट के साथ बिजली की संभावना है। पश्चिम अरब सागर, केरल, कर्नाटक का तटवर्ती क्षेत्र, लक्षद्वीप , मन्नार की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान समुद्र के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चल सकती है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों में न जाएं।

19 सितंबर, 2020 : अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटवर्ती एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी एवं मूसलाधार वर्षा होने की संभावना जताई गई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के ऊपर बिजली के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है। पूर्वी-उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के साथ गड़गड़ाहट सुनाई दे सकती है। पश्चिम अरब सागर, केरल, कर्नाटक का तटवर्ती क्षेत्र, लक्षद्वीप , मन्नार की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान समुद्र के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चल सकती है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों में न जाएं।

20 सितंबर, 2020 : ओडिशा, तटवर्ती एवं दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक, केरल एवं माहे के अलग-अलग स्थानों में भारी एवं मूसलाधार वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़ का दक्षिणी क्षेत्र, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना एवं उत्तर-आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के ऊपर बिजली के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आंधी-तूफ़ान आने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के अलग - अलग क्षेत्रों में बिजली के साथ गड़गड़ाहट भी सुनाई दे सकती है। पश्चिम अरब सागर, केरल, कर्नाटक का तटवर्ती क्षेत्र, लक्षद्वीप , मन्नार की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान समुद्र के ऊपर तेज हवा चल सकती है। हवा की गति 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

31 Likes
16 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ