पोस्ट विवरण
सुने
कृषि
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मौसम के अनुसार करें फसलों का चयन

मौसम के अनुसार करें फसलों का चयन

हमारे देश में कृषि की दृष्टि से रबी मौसम एवं खरीफ मौसम बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन इसके अलावा जायद मौसम में भी कुछ फसलों की खेती  जाती है। लेकिन कई बार विभिन्न मौसम के अनुसार फसलों का चयन नहीं करने के कारण किसानों को उचित लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में विभिन्न मौसम के अनुसार खेती की जाने वाली फसलों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम विभिन्न मौसम के अनुसार खेती की जाने वाली फसलों की जानकारी प्राप्त करें।

रबी मौसम में खेती की जाने वाली कुछ प्रमुख फसलें

  • रबी फसलों की बुवाई अक्टूबर-नवंबर महीने में की जाती है। वहीं मार्च-अप्रैल महीने में रबी मौसम में बुवाई की गई फसलों की कटाई की जाती है।

  • रबी मौसम में गेहूं, राई, सरसों, रबी मक्का, चना, मसूर, जौ, अलसी, मटर, आलू, प्याज, लहसुन, कुसुम, तम्‍बाकू, आदि फसलों की खेती की जाती है।

खरीफ मौसम में खेती की जाने वाली कुछ प्रमुख फसलें

  • खरीफ फसलों की बुवाई मई से जुलाई महीने तक की जाती है। अक्टूबर-नवंबर महीने तक खरीफ मौसम में बुवाई की गई फसलों की कटाई की जाती है।

  • खरीफ मौसम में ज्वार, मक्का, बाजरा, अरहर, उड़द, कपास, चना, मूंग, मूंगफली, ग्वार, तिल, सोयाबीन, करेला, लौकी, बैंगन, मिर्च, भिंडी, तोरई, टिंडा, टमाटर, हल्दी, केला, अमरूद, आडू, अनार, पपीता, आम, लीची, सेब, बादाम, गन्ना, अंजीर, नाशपाती, रजनीगंधा, गेलार्डिया, गेंदा, सूरजमुखी, गुलाब, आदि फसलों की खेती की जाती है।

जायद मौसम में खेती की जाने वाली कुछ प्रमुख फसलें

  • जायद मौसम की फसलों की बुवाई मई-जून में की जाती है। वहीं इन फसलों की कटाई जुलाई-अगस्त महीने में कर दी जाती है।

  • जायद मौसम में खरबूज, खीरा, तरबूज, लौकी, तोरई, मिर्च, टमाटर, आदि फसलों की खेती की जाती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी  महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

6 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ