पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम का पूर्वानुमान

09 अक्टूबर 2020 : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के ऊपर 50 - 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा एवं हल्की गरज सुनाई दे सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाडा के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई देने की संभावना जताई गई है। मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

10 अक्टूबर 2020 : विदर्भ, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा एवं आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र एवं गोवा के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है। पश्चिम-मध्य एवं उत्तरी बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा का तटवर्ती क्षेत्र, अंडमान सागर के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

11 अक्टूबर 2020 : ओडिशा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र एवं यानम के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, मराठवाडा, रायलसीमा, तेलंगाना एवं आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा एवं मराठवाडा के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है। पश्चिम-केंद्रीय एवं उत्तरी बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों के साथ अंडमान सागर के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति बढ़ कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार तक हो सकती है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों से दूर रहें।

12 अक्टूबर 2020 : ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने के अनुमान लगाए गए हैं। पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा एवं मराठवाडा के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई देने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम एवं पश्चिम-केंद्रीय बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्र एवं अंडमान सागर के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

24 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ