पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम का पूर्वानुमान

22 सितंबर 2020 : उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण, गोवा, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात एवं कर्नाटक का तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, मराठवाडा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल एवं माहे में भारी वर्षा हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम एवं आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है। दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व एवं केंद्रीय अरब सागर, मन्नार की खाड़ी, केरल, कर्नाटक, गोवा का तटवर्ती क्षेत्र, लक्षद्वीप के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। तटीय महाराष्ट्र, दक्षिण एवं केंद्रीय बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा का तटवर्ती क्षेत्र के ऊपर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों में न जाएं।

23 सितंबर 2020 : पूर्व उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं गुजरात के क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है।

उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटवर्ती उत्तर एवं आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, मेघालय, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र एवं यानम के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है। दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

24 सितंबर 2020 : बिहार के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने के आसार हैं।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में वर्षा के साथ बिजली की गरज भी हो सकती है। दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज हवा चल सकती है। हवा की गति 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से होगी। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

सौजन्य से : IMD

41 Likes
22 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ