पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम का पूर्वानुमान

20 अक्टूबर 2020 : ओडिशा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम एवं तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़, अंडमान द्वीप समूह, रायलसीमा, तटवर्ती एवं दक्षिण अंतरिक्ष कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई देने की संभावना जताई गई है। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में 45 - 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ़्तार बढ़ कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

21 अक्टूबर 2020 : तटवर्ती एवं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल एवं उत्तरी केरल के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई देने की संभावना है। पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी एवं आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में 45 - 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ़्तार बढ़ कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मछुआरों सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों से दूर रहें।

22 अक्टूबर 2020 : तटवर्ती एवं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने के अनुमान लगाए गए हैं। दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल एवं उत्तरी केरल के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई देने सकती है। पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी एवं आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में 45 - 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ़्तार बढ़ कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

24 Likes
14 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ