पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मैन्योर स्प्रेडर : जानें इसके फायदे एवं विशेषताएं

मैन्योर स्प्रेडर : जानें इसके फायदे एवं विशेषताएं

किसानों की सुविधा एवं कृषि कार्यों को आसान बनाने के लिए इन दिनों विभिन्न कृषि उपकरणों की मांग बढ़ने लगी है। इन उपकरणों में मैन्योर स्प्रेडर भी शामिल है। मैन्योर स्प्रेडर का प्रयोग करने से समय की बचत तो होती ही है, इसके साथ ही मिट्टी की उर्वरक क्षमता भी बढ़ती है। अगर आप अभी तक इस कृषि उपकरण के बारे में नहीं जानते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप मैन्योर स्प्रेडर के फायदे एवं इसकी विशेषताएं जान सकते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

क्या है मैन्योर स्प्रेडर?

  • यह एक आधुनिक कृषि यंत्र है, जिसके द्वारा खेत में उर्वरक वितरण यानी खाद फैलाया जाता है। इस यनयर को ट्रैक्टर में जोड़ कर चलाया जाता है।

  • इसके द्वारा हम कम्पोज़्ड खाद, दानेदार खाद, तरल खाद (लिक्विड फर्टिलाइज़र), गैस के रूप में मौजूद खाद को खेत में आसानी से मिला सकते हैं।

  • इसमें खाद रखने के लिए एक ट्रॉली लगी होती है।

मैन्योर स्प्रेडर के फायदे

  • खेत में खाद मिलाने में समय की बचत होती है।

  • खेत में समान रूप से खाद मिलाया जा सकता है।

  • मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है।

  • खाद एवं उर्वरक मिलाने के लिए मजदूरों की आवश्यकता नहीं होगी।

  • मजदूरों पर होने वाले खर्च में कमी आएगी।

  • मशीन का रख-रखाव आसान है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकरियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

2 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ