पोस्ट विवरण
सुने
कृषि ज्ञान
कृषि ज्ञान
2 year
Follow

माइकोराइजा उपयोग करने के हैं कई फायदे

माइकोराइजा उपयोग करने के हैं कई फायदे

माइकोराइजा एक सूक्ष्मदर्शी जीव है, जो फसलों के साथ मिट्टी के लिए भी बहुत लाभदायक है। यह पौधों को महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को ग्रहण करने में सहायक है। इसका प्रयोग जैविक उर्वरक के तौर पर भी किया जाता है। जड़ों के बेहतर विकास के लिए पौधों की रोपाई से पहले प्रति लीटर पानी में 5 मिलीलीटर माइकोराइजा मिलाकर जड़ों को डुबोएं। इससे जड़ों का विकास अच्छा होता है। इसके अलावा प्रति एकड़ खेत में ड्रिप सिंचाई के साथ 200 ग्राम से 250 ग्राम तक माइकोराइजा का प्रयोग कर सकते हैं। बैंगन, मिर्च, भिंडी, आलू, प्याज, मूंगफली, टमाटर, गोभी, तरबूज, अजवाइन, लहसुन, आदि कई फसलों में इसका प्रयोग किया जाता है।

अगर आपको यह जानकारी रोचक एवं महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक एवं अन्य किसान मित्रों के साथ साझा करना न भूलें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। आप चाहें तो देहात के टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर सम्पर्क कर के भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ