पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
कृषि टेक
30 Nov
Follow

किसानों का नया साथी: मृदा नमी सेंसर से पाएं नमी की सटीक जानकारी

किसानों का नया साथी: मृदा नमी सेंसर से पाएं नमी की सटीक जानकारी

स्वस्थ पौधों के लिए सिंचाई बहुत महत्वपूर्ण है। सही समय पर सिंचाई नहीं करने पर मिट्टी में नमी की कमी हो जाती है। जिससे पौधे सूखने लगते हैं। वहीं आवश्यकता से अधिक सिंचाई करने पर पानी की अधिक मात्रा होने के कारण फसल सड़ने लगती है। इसलिए स्वस्थ पौधों के लिए सही समय पर सिंचाई करना बेहद जरूरी है। अब सवाल यह उठता है कि सिंचाई के लिए सही समय का पता कैसे लगाएं? किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए मृदा नमी सेंसर यंत्र तैयार किया गया है। आइए मृदा नमी सेंसर यंत्र की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

क्या है मृदा नमी सेंसर यंत्र?

  • यह एक ऐसा यंत्र है जिसके द्वारा खेत की मिट्टी में नमी की मात्रा की आसानी से जांच की जा सकती है।
  • जांच के द्वारा यह पता लगा सकते हैं कि फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है या नहीं।

मृदा नमी सेंसर कैसे कार्य करता है?

मृदा नमी सेंसर कई प्रकार के होते हैं। सामान्यतः मिट्टी नमी सेंसर प्रतिरोध-आधारित और कैपेसिटेंस आधारित होते हैं।

  • प्रतिरोध-आधारित सेंसर: मिट्टी की विद्युत चालकता गुणों का उपयोग करके मिट्टी की नमी को मापते हैं। जब मिट्टी में अधिक पानी होता है, तो यह बिजली का बेहतर संवाहक बन जाता है, जिससे इसके विद्युत प्रतिरोध में कमी आती है। इस प्रकार के सेंसर में आम तौर पर स्टेनलेस स्टील या ग्रेफाइट जैसी प्रवाहकीय सामग्री से बने दो या दो से अधिक इलेक्ट्रोड (जांच) होते हैं, जिन्हें मिट्टी में डाला जाता है।
  • कैपेसिटेंस आधारित सेंसर: कैपेसिटेंस सेंसर अक्सर प्रतिरोध-आधारित सेंसर की तुलना में अधिक स्थिर और सटीक रीडिंग प्रदान करते हैं, लेकिन वे अधिक महंगे हो सकते हैं।

मृदा नमी सेंसर यंत्र से कैसे पता लगाएं मिट्टी में नमी की मात्रा?

इस यंत्र में 2 रॉड लगी होती है। इसे खेत की मिट्टी में गाड़ा जाता है। इस यंत्र में 4 रंग के एलईडी लाइट लगे होते हैं जो मिट्टी में मौजूद नमी की मात्रा का संकेत देते हैं।

  • नीला रंग : इस रंग की लाइट मिट्टी में पर्याप्त नमी का संकेत देता है। इसका मतलब खेत में सिंचाई की आवश्यकता नहीं है।
  • हरा रंग : मशीन में हरे रंग की लाइट जलने पर सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है।
  • नारंगी रंग : इस रंग की लाइट नमी की कमी का संकेत देती है। नारंगी रंग की लाइट जलने पर फसलों में सिंचाई करें।
  • लाल रंग : लाल रंग तुरंत सिंचाई करने की जानकारी देता है। लाल रंग होने पर जल्द से जल्द फसलों में सिंचाई करें।

मृदा नमी सेंसर यंत्र के फायदे

  • फसलों की सही समय पर सिंचाई की जा सकती है।
  • मिट्टी में नमी की मात्रा का पता चलता है।
  • सिंचाई के समय पानी की बचत होती है।
  • समय पर सिंचाई होने पर पौधों की बढ़वार बेहतर होती है।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें। इस तरह की अधिक जानकारियों के लिए ‘ कृषि टेक’ चैनल को अभी फॉलो करें।

23 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ