पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

लॉन्च हुआ कृषि टायर ‘विराट’, जानें इसकी विशेषताएं

लॉन्च हुआ कृषि टायर ‘विराट’, जानें इसकी विशेषताएं

अपोलो एक भारतीय एवं दुनिया की नामी टायर बनाने वाली कंपनियों में से एक है। अपोलो के टायर किफायती मूल्य के साथ बेहतरीन गुणवत्ता के होते हैं इसलिए भारत के साथ अन्य देशों में भी इस कंपनी के टायर की मांग होती है। अपोलो ने हाल ही में चंडीगढ़ में नई पीढ़ी की श्रेणी में एक कृषि टायर ‘विराट’ को लॉन्च किया है। विशेष रूप से कृषि कार्यों के लिए बनाए गए इस टायर को कृषि और ढुलाई दोनों तरह के कार्यों के अनुरूप बनाया गया है, जो ट्रैक्टरों के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने के साथ आज की पीढ़ी के ट्रैक्टर के डिजाइन से भी मेल खाता है। बेहतर फिटमेंट और प्रदर्शन के साथ आने वाला यह ‘विराट टायर’ किसानों  के लिए उनकी कई समस्याओं का हल बताया जा रहा है। टायर की विशेषताएं और लाभ जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।

विराट टायर की विशेषताएं

  • यह टायर कृषि कार्यों और ढुलाई को आसान बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किए गए हैं।

  • विराट टायर को डबल ग्रिप और 20 लग्स के साथ एक ऑलराउंडर उत्पाद के रूप में विकसित किया गया है, जो नरम और कठोर मिट्टी में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखता है।

  • यह टायर टैक्टर की उत्पादकता में सुधार करता है।

  • टायर को एक आकर्षक और आधुनिक डिजाइन दिया गया है।

  • लंबे समय तक चलने के लिए टायर के वियरिंग जोन में अधिक रबर का उपयोग किया गया है।

  • इसमें लगा ड्यूल टेपर्ड लग्स डिजाइन टायर को पंक्चर होने से बचाता है।

  • यह घुमावदार लग्स ज्यामिति, कंधे की ओर राउंडर ग्रूव प्रोफाइल एवं मजबूत पकड़ के साथ तेजी से कीचड़ हटाने में सक्षम है।

  • टायर आगे और पीछे के दोनों ही फिटमेंट में उपलब्ध है।

यह भी देखें:

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

3 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ