पोस्ट विवरण
सुने
लीची
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

लीची : जनवरी महीने में लीची के पौधों में लगने वाले कीट

लीची : जनवरी महीने में लीची के पौधों में लगने वाले कीट

जनवरी महीने में लीची के पौधों एवं वृक्षों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। इस महीने पौधों में मंजर आने शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही इस महीने पौधों में कई तरह के कीटों का भी प्रकोप होता है। यह कीट लीची की शाखाओं, पत्तियों एवं मंजरों को खाते हैं। जिसका सीधा असर पैदावार पर होता है। आइए जनवरी महीने में लीची के पौधों में लगने वाले कुछ प्रमुख कीटों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

जनवरी महीने में लीची के पौधों में लगने वाले कुछ कीट

  • लीची विभिल : इस कीट को धूसर घुन के नाम से भी जाना जाता है। यह पत्तियों को खाने के साथ शाखाओं और फूलों पर भी आक्रमण करते हैं। कीट का लार्वा पेड़ के नीचे मिट्टी में रहते हैं। इस कीट के लार्वा को नष्ट करने के लिए बाग में जुताई करें। कीट से प्रभावित शाखाओं एवं टहनियों को काट कर नष्ट कर दें। इस कीट पर नियंत्रण के लिए प्रति लीटर पानी में 1 मिलीलीटर लीथल सुपर 505 मिला कर छिड़काव करें।

  • फल छेदक कीट : यह कीट पत्तियों की निचली सतह पर अंडे देती हैं। अंडों से निकलने के बाद लार्वा फलों में छेड़ करने लगते हैं। जिससे फलों का विकास नहीं होता है। इसके साथ ही प्रभावित फलों के डंठल के पास भी काले रंग के धब्बे उभरने लगते हैं। इस कीट पर नियंत्रण के लिए प्रति एकड़ बाग में 6 से 7 फेरोमोन ट्रैप लगाएं। इसके अलावा 15 लीटर पानी में 5 मिलीलीटर देहात कटर मिला कर छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए लीची की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

9 Likes
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ