पोस्ट विवरण
सुने
लहसुन
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

लहसुन : फसल हुई 90 दिनों की तो जरूर करें यह काम

लहसुन : फसल हुई 90 दिनों की तो जरूर करें यह काम

लहसुन की फसल में समय-समय पर कई कार्यों को करने की आवश्यकता होती है। कई बार पोषक तत्वों की कमी के कारन गुणवत्ता में कमी आ जाती है। बात करें लहसुन के कंदों की तो लहसुन की बुवाई के करीब 90 दिनों बाद पौधों में कंद बनने लगते हैं। इस समय पोषक तत्वों की कमी होने पर कंदों का आकार छोटा रह जाता है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से लहसुन की 90 दिनों की फसल में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

लहसुन की  90 दिनों की फसल में किए जाने वाले कार्य

  • खरपतवारों की अधिकता से फसल को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। इसलिए खेत में खरपतवारों पर नियंत्रण करें।

  • इस समय फसल में पोटाश का प्रयोग करें।

  • पोटाश की पूर्ति के लिए प्रति एकड़ भूमि में एन.पी.के 0:0:50 खाद का प्रयोग करें।

  • प्रति एकड़ खेत में 200 ग्राम बोरोन का भी प्रयोग करें।

  • लहसुन के पौधों का विकास होने पर कई बार कंदों का आकार छोटा रह जाता है। ऐसे में प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर का प्रयोग करें। बाजार में यह दवा सिजेंटा की Cultar नाम से उपलब्ध है। प्रति एकड़ भूमि में 150 लीटर पानी में 80 मिलीलीटर Cultar मिला कर छिड़काव करें।

  • लहसुन की फसल में प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर प्रयोग करने से पत्तियों की वृद्धि रुक जाती है और सभी पोषक तत्व कंद में जाने लगते हैं। फलस्वरूप कंदों का आकार बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए लहसुन की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

11 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ